फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Officers should not delay field reports on complaints: Deputy Commissioner

शिकायतों पर फील्ड रिपोर्ट में देरी न करें अफसर : उपायुक्त

Sat, 07 Jun 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Officers should not delay field reports on complaints: Deputy Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त प्रीति ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद जिले में समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और फील्ड से रिपोर्ट लेने में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए।

गौरतलब है कि प्रत्येक शुक्रवार को इन शिविरों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की जाती है। डीसी ने कहा कि शिकायत के अनुसार तथ्यों की जांच कर शीघ्र नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने उन विभागों को चेताया जिनकी शिकायतें लंबे समय से लंबित हैं और कहा कि वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी समीक्षा बैठक में अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का संक्षिप्त विवरण अवश्य लेकर आएं। हर वीरवार को अपने विभाग की शिकायतों की स्थिति की समीक्षा करें और जिन शिकायतों का समाधान हो चुका हो, उनकी एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) पोर्टल पर अपलोड करें। यदि किसी शिकायत का समाधान नियमानुसार संभव नहीं है, तो उसकी स्पष्ट जानकारी भी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि सीएम विंडो, जन संवाद पोर्टल और सोशल मीडिया पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का भी समयबद्ध तरीके से निपटान सुनिश्चित किया जाए। कोई भी शिकायत ऑवरड्यू न हो और दोबारा न खुले, इसके लिए पहले ही प्रयास में शिकायतकर्ता से संतुष्टि प्राप्त की जाए।

इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त सुशील कुमार, सीटीएम गुरविंदर सिंह, जिला परिषद डिप्टी सीईओ रितु लाठर, डीआरओ चंद्रमोहन, डीएसपी बीरभान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविरों का उद्देश्य एक स्थान पर ही समाधान

डीसी प्रीति ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशन में प्रत्येक सोमवार और वीरवार को प्रातः 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर सभी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना है और यह पहल अब तक काफी प्रभावी साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed