फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   OBC category got more benefits: Saini

Kaithal News: ज्यादा लाभ ओबीसी वर्ग को मिला ः सैनी

Wed, 21 Feb 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 21 Feb 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
OBC category got more benefits: Saini
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ ओबीसी वर्ग को मिला है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय कपिल कमल में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी और मनोहर सरकार अंत्योदय के

सिद्धांत पर चलते हुए समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना हो या जन धन योजना या किसान कल्याण योजना या आयुष्मान भारत योजना इन सभी योजनाओं के लाभार्थी सबसे ज्यादा ओबीसी वर्ग से हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मेडिकल शिक्षा में, केंद्रीय विश्वविद्यालय, सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय में जहां पहली बार आरक्षण दिया, वहीं ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अगले सौ दिन घर घर जाकर इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने अपने संबोधन में कहा कि 25 फरवरी से तीन मार्च तक ओबीसी मोर्चा हर विधानसभा में चार सामाजिक सम्मेलन आयोजित करेगा। जिसमे मोदी एवं मनोहर सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि अगले दो दिन में ओबीसी मोर्चा के सभी जिलाध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी घोषित कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा पिछड़े वर्ग के युवाओं का अलग से एक विंग तैयार करेगा और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भाजपा से जोड़ेगा।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पांचाल व रामेश्वर प्रजापति, जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रजापति, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ राजबीर आर्य, सोशल मीडिया प्रमुख संदीप वर्मा, उपाध्यक्ष नरेश सेन, श्यामसुंदर, विनोद स्वामी, रत्न सैनी, प्रिंस धनवाल, सज्जन यादव, ओबीसी मोर्चा, महामंत्री शमशेर सैनी, बक्शी सैनी, मुकेश राठौर, नफे सिंह कश्यप, सरिता जांगिड़, नंद किशोर बघेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed