{"_id":"67e1b3927ef481db130ed935","slug":"oath-taken-to-stop-child-marriage-in-iti-kaithal-news-c-18-1-knl1004-609203-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईटीआई में ली बाल विवाह रोकने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईटीआई में ली बाल विवाह रोकने की शपथ
Tue, 25 Mar 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय आईटीआई कैथल में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में बाल विवाह एक अभिशाप विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्टाफ व अन्य ने बाल विवोह रोकने के काम में सहायक बनने की शपथ ली।
मंच संचालन करते हुए खंड यूयुवा संयोजक कैथल शमशेर सिंह मलिक ने बताया कि संस्थान में प्रत्येक सोमवार को बाल विवाह को रोकने के लिए छात्र-छात्राओ में जागरूकता लाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
इस मौके पर आउटरीच वर्कर सोनू ने बाल विवाह जागरूकता, जेजे बोर्ड व पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अनिल ढुल व मीनाक्षी ब्लॉक युवा संयोजक ने बाल विवाह के दुष्परिणाम पर चर्चा करते हुए संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में एमडीडी कार्यकर्ता रज्जो ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह रोकने व समाज में जागरूकता फैलाने के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बाल विवाह की सामाजिक बुराई को रोकने को लेकर सभी को एकजुट होकर कदम उठाने होंगे। यदि किसी भी स्थान पर बाल दिवस की सूचना मिलती है तो तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें।
इस मौके पर सुरेंद्र सिंह उप- प्रधानाचार्य, संजीव, शमशेर मलिक वर्ग अनुदेशक, रणधीर ढांडा, मीनाक्षी, आशीष, सत्यवान, अक्षय, प्रिंस, व नरेश पंवार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।