फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   NSS students prepared the decorations.

Kaithal News: एनएसएस की छात्राओं ने तैयार कीं सजावट की चीजें

Sun, 19 Oct 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
NSS students prepared the decorations.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय, कैथल की एनएसएस इकाई संख्या 036 और 037 द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 60 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कैंडल मेकिंग व फूल निर्माण जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ कीं। छात्राओं ने कचरे से उपयोगी सामग्री बनाकर दिवाली की सजावट के लिए सुंदर और आकर्षक चीजें तैयार कीं।

इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, पर्यावरण संरक्षण और ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ की भावना को प्रोत्साहित करना था। छात्राओं ने अपने नवाचार और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन
विज्ञापन


करते हुए पर्यावरण हितैषी सजावटी वस्तुएँ बनाईं।

कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान श्री राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि एनएसएस की गतिविधियाँ छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। इनसे उनमें समाजसेवा, स्वावलंबन और रचनात्मकता की भावना विकसित होती है। इसे उन्होंने सराहा। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहलें न केवल कौशल विकास में सहायक हैं, बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी उत्पन्न करती हैं। सायंकालीन सत्र की प्रभारी श्वेता तंवर ने छात्राओं के उत्साह की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ. दीपा अत्रि, प्रो. रश्मि शर्मा और होम साइंस विभाग से प्रो. आरती सिंगला विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed