फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now you can go directly to Delhi from Dhand

Kaithal News: ढांड से अब सीधे दिल्ली जा सकेंगे, बस सेवा शुरू

Sun, 21 May 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Now you can go directly to Delhi from Dhand
कैथल। ढांड के लोगों के लिए भी राहत भरी खबर है। अब ढांड कस्बा व इसके आस-पास के क्षेत्र के लोग दिल्ली जा सकेंगे। अब डिपो की तरफ से कैथल से सुबह के समय वाया ढांड व सीतामाई से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू की गई है। बस सेवा के शुरू होने के बाद ढांड क्षेत्र के गांव के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ढांड व इसके आस-पास के क्षेत्रों के लोगों की पिछले लंबे समय से मांग थी कि ढांड से दिल्ली तक की सीधी बस सेवा शुरू की जाए। अब बसों की संख्या बढऩे के बाद धीरे-धीरे सभी रूट बहाल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बस स्टैंड की ड्यूटी प्रभारी निरंजन सिंह तंवर ने बताया कि लोगों की ढांड से भी दिल्ली तक बस सेवा शुरू करने की मांग थी। इस पर जीएम अजय गर्ग के आदेशों के तहत ढांड से दिल्ली के बस सेवा शुरू कर दी गई है। इससे ढांड के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय सारिणी ः ढांड से दिल्ली जाने वाली बस सुबह साढ़े पांच बजे कैथल से रवाना होगी। जो ढांड में सुबह छह, सीतामाई में साढ़े छह बजे और सवा सात बजे करनाल व इसके बाद साढ़े 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। जबकि यह बस दोपहर करीब साढ़े 11 बजे दिल्ली से वापस कैथल के लिए रवाना होगी।

रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि शनिवार को भी कुल छह बसें डिपो के बेड़े में शामिल हुई है। नई बसें आने के बाद अब नए रूटों पर बस सेवा शुरू करनी की योजना बनाई जा रही है। इसमें मथुरा और शिमला का रामपुर शामिल है।

दूसरे दिन भी पहुंची टाटा की बीएस तकनीक की छह नई बसें
सरकार की तरफ से पूरे प्रदेश में एक हजार बस भेजने के फैसले के बाद कैथल डिपो में भी 80 बसें टाटा कंपनी की मिलनी है। इसके तहत शनिवार को छह नई बसें शामिल हुईं। शुक्रवार को भी तीन बसें शामिल हुई थी। अब तक 80 में से 34 बसें और आनी है। जबकि एचआरईसी की भी 10 व 20 मिनी और दस एसी बसें शामिल होनी है। दिसंबर से लगातार पहुंच रही हैं बसें-कैथल डिपो में दिसंबर 2022 के बाद से लगातार बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल हो रही है। दिसंबर से पहले 116 बसें बेड़े में थी। अब 59 बसें और शामिल हुई है। इस नई बसों के शामिल होने के बाद विभाग बंद पड़े रूटों को शुरू करने की योजना बना रहा है। इससे पहले देहरादून, हरिद्वार, जयपुर और कटरा के लिए बस सेवा शुरू की गई है। अब और नई बसें आने के बाद शिमला के रामपुर, अमृतसर और मथुरा के लिए नए रूट पर बस सेवा शुरू करनी की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed