फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now Yoga has got the status of sport: Dr. Arya

Kaithal News: अब योग को मिल चुका खेल का दर्जा ः डॉ. आर्य

Tue, 15 Oct 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 15 Oct 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Now Yoga has got the status of sport: Dr. Arya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा राज्य योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पांचवीं सब जूनियर एवं जूनियर योग प्रतियोगिता सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कार्यक्रम के शुभारंभ पर हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ जयदीप आर्य ने कहा कि अब योग केवल ध्यान और साधना का विषय नहीं है। अब योग को खेल का दर्जा मिल चुका है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि दूसरे दिन की इस प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य की अध्यक्षता में किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यातिथि के रुप में सांसद नवीन जिंदल, उद्योगपति अमरजीत छाबड़ा व विशिष्ट के रूप में समाजसेवी डॉ. दया गुप्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर वेद मंत्रों के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के लगभग 400 योग खिलाड़ियों एवं 100 टेक्निकल ऑफिसर्स ने भाग लिया। जिले की कार्यकारिणी की ओर से सभी अतिथियों एवं राज्य पदाधिकारियों का फूल मालाओं ने स्वागत अभिनंदन किया।

इस मौके पर हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ जयदीप आर्य ने कहा कि भारत के प्रयासों से अब योग को दूसरे खेलों की तरह सभी खेल सुविधाएं प्रदान

की जा रही है। राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि के साथ साथ सरकारी नौकरियों में भी खेल कोटे से आरक्षण दिया जा रहा है।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बालक एवम बालिका वर्ग की ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक सोलो, रिदमिक पेयर, आर्टिस्टिक पेयर का आयोजन किया गया। समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद नवीन जिंदल ने योग खिलाडिय़ों को अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि आज योग को दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। योग जीवन का सार है और हमारे ऋषियों की

अमूल्य निधि है। मंच सफल संचालन विनोद आर्य ने किया।

इस कार्यक्रम में राज्य कार्यकारिणी से सचिव सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. हरीश चंद्र, ईश आर्य प्रदेश प्रभारी भारत स्वाभिमान, कोषाध्यक्ष उमेश नारंग, कोमल कौशिक, अंश चौधरी, सीमा, कोमल कौशिक आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रद्युम्न चौहान, उपाध्यक्ष अशोक मित्तल, सचिव कुलदीप धीमान, कोषाध्यक्ष बदन सिंह आर्य, संगठन सचिव अमर राविश, तकनीकी सचिव विनोद आर्य, सदस्य रामचरण आर्य, संजू आर्या, दीपक कौशिक, जसबीर राणा आदि का सहयोग रहा।
ये रहे खेल परिणाम
n
पारंपरिक योग के सब जूनियर अंडर 10 से 14 आयु वर्ग लड़कों में रोहतक के मानव को प्रथम स्थान, झज्जर के आयुश शर्मा को दूसरा और गुरुग्राम के सूरज भारती को तीसरा स्थान मिला।चौथा स्थान खिलाड़ी अंश कोहली फरीदाबाद और पांचवां स्थान नक्ष फरीदाबाद ने हासिल किया।

n
पारंपरिक योग में जूनियर अंडर 14 से 18 आयु वर्ग लड़कों में प्रथम स्थान पीयूष (भिवानी), दूसरा स्थान खिलाड़ी पार्थ सैनी (हिसार), तीसरा स्थान खिलाड़ी यू(क्त शर्मा भिवानी, चौथा स्थान खिलाड़ी स्वयं (गुरुग्राम) व पांचवां स्थान खिलाड़ी नवनीत (दादरी) ने हासिल किया।

n
पारंपरिक योग में सब जूनियर अंडर 10 से 14 आयु वर्ग लड़कियों में प्रथम स्थान खिलाड़ी विधूर (पलवल), दूसरा स्थान खिलाड़ी लवन्या (झज्जर), तीसरा स्थान खिलाड़ी रिशिका (रोहतक) ने हासिल किया।


n
पारंपरिक योग में जूनियर अंडर 14 से 18 आयु वर्ग लड़कियों में प्रथम स्थान खिलाड़ी सृष्टि (सोनीपत), दूसरा स्थान मानवी व्यास (हिसार), तीसरा स्थान अंजली (फरीदाबाद), चौथा स्थान सिमरनदीप कौर (सिरसा) और व पांचवां स्थान कशिश (पानीपत) ने हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed