फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now water will be available at the same time

Kaithal News: अब एक ही समय मिलेगा पानी

Sat, 07 Sep 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Sep 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Now water will be available at the same time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव मुंदड़ी के पास सिरसा ब्रांच नहर के टूट जाने के कारण जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्योदा रोड के नहरी जल आपूर्ति के दो टैंकों में पानी की भरपाई नहीं हो पाई है। इसके चलते अब विभाग आगामी 15 दिनों तक पेयजल आपूर्ति में कटौती करेगा। ऐसे में अब केवल एक ही समय में शहर के लोगों को पानी मिल पाएगा।

यह जानकारी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अभियंता गोपाल वेद ने दी है। बताया कि टैंकों में पानी की कमी के कारण अगले 15 दिनों के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से दी जा रही जल आपूर्ति में कटौती की है।
विज्ञापन


हालांकि प्योदा रोड के नहरी जल आपूर्ति घर पर नए ट्यूबवेल भी लगाई जा रहे हैं, ताकि शहर वासियों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े। पानी की कमी के बीच जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर के लोगों पानी को व्यर्थ न बहने और इसका संरक्षण करने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर का 70 फीसद क्षेत्र नहरी पानी की सप्लाई पर आधारित है। यदि नहर में पानी नहीं आता है तो समस्या आती है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की अपील है कि शहर में जहां पर पानी नहीं आता है, वहां पर स्टोर करें। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अभियंता गोपाल वेद ने सभी शहरवासियों से अपील है कि वह पानी की व्यर्थ न बहाएं, इसे संरक्षित करें।
सुपर पैसेज को ठीक कर वैकल्पिक व्यवस्था करने के डीसी ने दिए निर्देश
कैथल। डीसी डॉ. विवेक भारती ने शुक्रवार को मुंदडी के नजदीक सिरसा ब्रांच का दौरा किया। इस दौरान उन्हाेंने टूटे हुए सुपर पैसेज को ठीक करने के लिए चल रहे कार्य का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द इस सुपर पैसेज को ठीक के निर्देश दिए। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।


डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि आमजन को आश्वस्त किया कि समस्या नहीं आने दी जाएगी। जन स्वास्थ्य विभाग को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। बता दें कि शनिवार को सिरसा ब्रांच और हांसी बुटाना नहर की क्रॉसिंग वाला पुल (सुपर पैसेज) अचानक टूट गया था। संबंधित विभाग की ओर से इसको ठीक करने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इस अवसर पर अंडर ट्रेनिंग आईएएस अधिकारी अंकिता पुवार, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता मंगत राम, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता अरविंद रोहिला, कार्यकारी अभियंता निशांत बतान, प्रशांत सिलवानिया, दिग्विज शर्मा, जेई राहुल कैरों आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed