{"_id":"660c6c5d6af48ffb650b4314","slug":"now-water-supply-will-be-delayed-in-sirsa-branch-kaithal-news-c-18-1-knl1004-360238-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अब सिरसा ब्रांच में देरी से होगी पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अब सिरसा ब्रांच में देरी से होगी पानी की आपूर्ति
Wed, 03 Apr 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गर्मी की अभी शुरुआत है और सिंचाई विभाग ने सिरसा ब्रांच नहर में पानी आने का समय 28 से बढ़ाकर 32 दिन कर दिया है। ऐसे में गर्मी के मौसम में शहर में नहरी पेयजल की किल्लत बढ़ सकती है, क्योंकि इसी नहर से जनस्वास्थ्य विभाग के प्योदा रोड स्थित पानी के टैंकों में पानी आता है, जिसे साफ शोधित करके शहर में पीने के लिए सप्लाई किया जाता है। संकेत को समझें और आप जल संरक्षण करना शुरू कर दें।
जनस्वास्थ्य विभाग के टैंकों में भी इस समय महज पांच दिन का ही पानी बचा है। ऐसे में नहर में पानी नहीं आने की स्थिति में पेयजल की समस्या सामने आएगी। ऐसे में जल बचाने की कवायद सभी को साझे रूप से करनी होगी।
गौरतलब है कि गर्मियों में शहर में 70 प्रतिशत से अधिक आबादी नहरी पानी पर निर्भर रहती है। इस स्थिति में पानी की समस्या होने पर इतनी आबादी को गर्मियों में पानी की परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से नहरी पानी की स्टोरेज के लिए जो टैंक बनाए गए हैं, उनमें केवल 24 से 25 दिन का पानी स्टोर किया जा सकता है। जिस समय टैंक बनाए गए उस समय नहर में पानी आने का समय भी 24 दिन का था। इसके बाद इसे बढ़ाकर 28 दिन कर दिया गया। अब समय 32 दिन कर दिया है। कई बार 32 दिन बाद भी नहर में पानी नहीं आता है। इसके चलते शहर में गर्मियों में पेयजल की किल्लत होती है।
सामान्य दिनों में शहर में प्रति व्यक्ति 155 लीटर पानी सप्लाई किया जाता है तो नहर में पानी नहीं आने की स्थिति में इसे घटाकर 100 से 120 लीटर तक करना पड़ता है। नहरी में पानी आने का समय बढ़ने से समस्या और ज्यादा होने की संभावना है।
टैंकों में चार-पांच दिन का पानी उपलब्ध
फिलहाल विभाग के टैंकों में चार-पांच दिन का पानी उपलब्ध है। नहर में समयानुसार पानी छोड़ने के बारे में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। अगर फिर भी पानी देरी से आए तो विभाग रोजाना सप्लाई होने वाले पानी में कटौती कर लेता है, ताकि शहर में पेयजल की किल्लत न हो। -गोपाल वेद, एसडीई, जनस्वास्थ्य विभाग, कैथल।
गर्मी में दिक्कत न हो काम चल रहा है
अभी जनस्वास्थ्य विभाग की सुविधा के अनुसार नहर में पानी छोड़ा जा चुका है। गर्मी के मौसम में शहर में नहरी पानी की किल्लत न हो, इसके लिए विभाग कार्य कर रहा है। नहर में पानी आने का समय कम करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। -निशांत बतान, सिंचाई विभाग, कैथल।