फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now tricolor will also be available from ration depot

Kaithal News: अब राशन डिपो से भी मिलेगा तिरंगा

Sun, 13 Aug 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 13 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Now tricolor will also be available from ration depot
कैथल। डाकघर के बाद अब राशन डिपो पर भी तिरंगा झंडा मिलेगा। विभाग की ओर से जिला के 426 राशन डिपो पर करीब 19 हजार तिरंगे उपलब्ध करवाए गए हैं। सभी राशन डिपो होल्डर को निर्देश दिए गए हैं कि झंडा खरीदने का कार्य स्वैच्छिक होगा। एक झंडे के लिए 25 रुपये अदा करने होंगे।
विज्ञापन


डीसी जगदीश शर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में जिला में 13 से 15 अगस्त के बीच मनाए जा रहे हर घर पर तिरंगा अभियान के तहत जिला में सभी लोगों को सुलभता से तिरंगा उपलब्ध करवाने के लिए जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा सभी राशन डिपो पर तिरंगे उपलब्ध करवाए गए हैं। डीसी ने जिले वासियों से अपील की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीयता के इस उत्सव में प्रत्येक जन अपना महत्वपूर्ण योगदान अवश्य दें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी जिलावासी इस अभियान को एक पावन महोत्सव के रूप में स्वीकार करें और हर घर में तिरंगा लगाकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को प्रदर्शित करें। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने बताया कि जिला के 426 राशन डिपो पर करीब 19 हजार तिरंगे उपलब्ध करवाए गए हैं। सभी राशन डिपो होल्डर को निर्देश दिए गए हैं कि झंडा खरीदने का कार्य स्वैच्छिक होगा। इसके लिए किसी भी लाभार्थी को बाध्य न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि स्वेच्छा से तिरंगा खरीदने वाले नागरिक को झंडे के लिए 25 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed