फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now serious patients can be treated in civil hospital

Kaithal News: अब गंभीर रोगियों का नागरिक अस्पताल में हो सकेगा उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Now serious patients can be treated in civil hospital
कैथल। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री हेल्थ इंफ्रास्ट्रचर मिशन के तहत जिला नागरिक अस्पताल में बनने वाले क्रिटिकल केयर सेंटर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पहले यह सेंटर पुराने अस्पताल में बनाया जाना था, लेकिन यहां जच्चा बच्चा अस्पताल बनने की स्थिति में अब इसे जिला नागरिक अस्पताल में ही बनाया जाएगा। इसके बनने के बाद गंभीर रोगियों का यहां आसानी से उपचार हो सकेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहले इस केंद्र के निर्माण पर संशय बना हुआ था। अब स्वास्थ्य विभाग के निदेशालय ने इसके निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है। गौरतलब है कि ‘क्रिटिकल केयर सेंटर’ के निर्माण को लिए पिछले साल नवंबर में विभाग के महानिदेशक की टीम ने निरीक्षण किया था। ये ‘पोर्टेबल’ अस्पताल में बनेगा या इसके स्थान पर, इसका फैसला मुख्यालय की तरफ से ही लिया जाना था। ‘क्रिटिकल केयर सेंटर’ में आईसीयू से अधिक सुविधाएं मिलेंगी। इसके बाद गंभीर रोगियों को चंडीगढ़ व रोहतक पीजीआई जाने की जरूरत नहीं होगी। विभाग ने पहले इस केंद्र को जिला नागरिक अस्पताल में बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन जगह के अभाव में यह पुराना अस्पताल में बनाने की योजना तैयार की गई। अब फिर से इसे जिला नागरिक अस्पताल में बनाने के लिए हरी झंडी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसके निर्माण को लेकर रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द निविदा सूचना जारी की जाएगी। इसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा। स्वास्थ्य विभाग के भवन निर्माण के नोडल अधिकारी डॉ. विकास धवन ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री हेल्थ इंफ्रास्ट्रचर मिशन के तहत क्रिटिकल केयर सेंटर का निर्माण होना है। स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय की तरफ से जिला नागरिक अस्पताल के इसके निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है। इसका निर्माण होने के बाद न केवल कैथल, बल्कि पड़ोसी जिलों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दूसरे जिले के लोगों को भी मिलेगा लाभ-
जिले में हादसे होने के बाद घायलों को तुरंत इलाज नहीं मिल पाता है। उन्हें चंडीगढ़, पटियाला या रोहतक में रेफर करना पड़ता है। ‘क्रिटिकल केयर सेंटर’ बनने के बाद घायल मरीजों को तुरंत इलाज मिलेगा। इस स्थिति में उनके जान बचेगी। किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं होगा। इस सेंटर में अलग से डॉक्टरों की भी नियुक्ति की जाएगी। इसमें एनस्थिजिया, सर्जन और ‘क्रिटिकल केयर सेंटर’ के विशेषज्ञ डॉक्टर भी नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed