फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now robbery in Dandota's tent, miscreants entered as police

कैथल: गांव डंडौता के बाबा मोहनगिरी डेरा में डकैती, पुलिस बनकर घुसे बदमाश, महंत व सेवादार से की मारपीट

Sun, 08 May 2022 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2022 03:04 AM IST
सार

बदमाश महंत और सेवादार से मारपीट कर सोने की चेन और दो लाख की नकदी लूट ले गए। दो माह के भीतर डेरे में डकैती की तीसरी वारदात है। 29 मार्च को गांव कठवाड़ और फिर 26 अप्रैल को राजपुरी में डकैतों ने  धावा बोला था। 

विज्ञापन
Now robbery in Dandota's tent, miscreants entered as police
गांव डंडौता स्थित बाबा मोहनगिरी डेरा में बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। - फोटो : Kaithal

विस्तार

हरियाणा के कैथल के गुहला चीका के गांव डंडौता स्थित बाबा मोहनगिरी डेरा में बदमाशों ने शुक्रवार की रात करीब एक बजे डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस बनकर डेरे में घुसे बदमाशों ने महंत और सेवादार को बंधक बना मारपीट की और सोने की चेन तथा दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। आरोपी जाते-जाते डेरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए। सूचना पर चीका थाना पुलिस, सीआईए की दोनों टीमें और गुहला डीएसपी सुनील कुमार ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


महंत बाबा दया पुरी ने बताया कि वह 40 वर्ष से डंडौता गांव में बने डेरे में रह रहे हैं। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात को भी वह खाना खाने के बाद नौ बजे के करीब सोने चले गए। वहीं मंदिर के बरामदे में उसका सेवादार सुखविंद्र सो रहा था। इस दौरान रात को करीब एक बजे पांच अज्ञात व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहन कर आए। बदमाशों ने कहा कि डेरे में गलत काम हो रहा है, इसलिए जांच करनी है।
विज्ञापन


इस पर सेवादार ने गेट खोल दिया। इसके बाद आरोपियों ने सेवादार के साथ ही महंत को भी बंधक बना लिया और मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया। साथ ही गले में डाली हुई चेन, दो लाख रुपये नकद और 15 चांदी के सिक्के ले गए। जाते समय बदमाशों ने डेरे में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए तथा डीवीआर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदित हो कि इससे पहले भी डेरा बाबा राजपुरी में 26 अप्रैल को महंत व सेवादार को बंधक बनाकर साढ़े आठ लाख रुपये की डकैती हुई थी। वहीं गांव कठवाड़ में 29 मार्च को धावा बोलकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था।


इस संबंध में डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई है। मामले में केस दर्ज कर जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed