फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now roadways buses will be run on rural routes for girls and women

अब छात्राओं और महिलाओं के लिए ग्रामीण रूटों पर चलाई जाएंगी रोडवेज बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Now roadways buses will be run on rural routes for girls and women
Now roadways buses will be run on rural routes for girls and women - फोटो : Kaithal
जिलेभर में महिलाओं और छात्राओं को अब गांवों से शहर तक पहुंचने में बसों की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए विभाग ने महिलाओं के लिए विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया है। हालांकि विभाग की ओर से तीन ग्रामीण रूटों पर महिलाओं व छात्राओं के लिए बसों का संचालन शुरू किया गया है, लेकिन आगामी दिनों में जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर जरूरत अनुसार बसों को भेजा जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा बसों की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग ने सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली हैं। इससे पहले विभाग द्वारा हर साल रक्षाबंधन पर रोडवेज की विशेष बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा का प्रावधान किया जाता है।
विज्ञापन

महिलाओं व लड़कियों के लिए सरकार ने प्रदेशभर में रोडवेज के बेड़े में 150 पिंक बसें शामिल की हैं। इन बसों में केवल महिलाओं और छात्राओं को ही बैठाया जाएगा। कैथल रोडवेज को भी पांच पिंक बसें मिली हैं। जिन्हें करोड़ा, चीका व कलायत रूटों पर चलाया जा रहा है। जो सुबह आठ बजे शहर के लिए रवाना होती है। इससे स्कूल, कॉलेजों में शिक्षा के लिए आने वाली छात्राओं को फायदा होगा। अब इनके अलावा सामान्य बसें भी चलाई जाएंगी। इस प्रकार की बसों से छात्राएं सफर के दौरान अधिक सुरक्षित महसूस करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डिपो में इस समय 121 रोडवेज की बसें है। इनमें पांच मिनी बसें शामिल है। महिलाओं के लिए आरक्षित करने के लिए विभाग की ओर से बसों की समीक्षा की जा रही है। इसके बाद जल्द बसों को अन्य रूटों पर दौड़ाया जाएगा।

डिपो महाप्रबंधक अजय गर्ग ने कहा महिलाओं व छात्राओं के लिए तीन बसों को ग्रामीण रूटों पर चलाया जा रहा है। जो सुबह आठ बजे शहर के लिए रवाना होती है। इसके बाद जहां पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है वहां पर सामान्य बसों को भी महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा। जिले के हरेक गांव में महिलाओं व छात्राओं के लिए बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed