फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now railway passengers will not have to pay more fare

Kaithal News: अब रेल यात्रियों को नहीं देना होगा ज्यादा किराया

Wed, 06 Mar 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 06 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Now railway passengers will not have to pay more fare
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अब रेल यात्रियों को रेल में अधिक किराया नहीं देना होगा। क्योंकि रेलवे ने अब कोरोना महामारी के समय बढ़ाए गए किराए को कम कर दिया है। ऐसे में यात्रियों को कोरोना के समय जारी सामान्य किराया ही देना पड़ेगा। अब रेल सफर के तहत यात्रियों को कुरुक्षेत्र के लिए 25 की बजाय 15 रुपये देने होंगे।

इसी प्रकार से नरवाना के लिए 10 और जींद के लिए 15 रुपये पैसेंजर ट्रेन में देना होगा। बता दें कि कोरोना महामारी के समय में रेलवे ने कुरुक्षेत्र से जींद और जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर रेल गाड़ियों में एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लेना शुरू किया था, लेकिन अब इसे कम कर दिया गया है।
विज्ञापन

ये रहेगा किराया
स्टेशन
किराया

कैथल से कुरुक्षेत्र
20

कैथल से नरवाना
10

कैथल से जींद
20

कैथल से पिहोवा रोड यानि ढांड
10

कुरुक्षेत्र से कैथल
20

नरवाना से कैथल
10

जींद से कैथल
20

पिहोवा रोड यानि ढांड से कैथल
10

नोट- कोरोना महामारी के समय यह किराया दोगुना किया गया था।
जयपुर की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन मेंं ज्यादा किराया

रेलवे ने कुछ दिन पहले ही किराये में की गई बढ़ोतरी के फैसले को वापस लिया है। इसके बाद कोरोना महामारी से पहले जारी किराया लागू किया गया है। यह आदेश रेलवे के आला अधिकारियों की तरफ से जारी किए गए हैं। जबकि कैथल से दिल्ली व दौलतपुर चौक से जयपुर की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में अधिक किराया देना होगा - विनोद कुमार, टिकट प्रभारी, कुरुक्षेत्र व कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जाकर पूरी हुई समिति की मांग

रेल यात्री कल्याण समिति की ओर से पिछले लंबे समय से रेलवे मंत्रालय से कोरोना महामारी के समय लागू किराये को वापस लेने की मांग की गई थी। अब रेलवे ने इस मांग को पूरा करते हुए पुराना किराया लागू किया है। इस पर वे समिति व पूरे जिले के रेल यात्रियों की तरफ से रेलवे का आभार जताते हैं। - सतपाल गुप्ता, चेयरमैन, रेल यात्री कल्याण समिति, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed