फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now passengers will be able to get bus passes from the same window

अब एक ही खिड़की से यात्री बनवा सकेंगे बस पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Now passengers will be able to get bus passes from the same window
बस पास की सुविधा लेने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है कि रोडवेज विभाग की ओर से अड्डा इंचार्ज कार्यालय के पास ही बस पास कार्यालय स्थापित किया गया है। इससे पहले यह कार्यालय कर्मशाला की बिल्डिंग में स्थापित था। बस पास बनवाने के लिए यात्रियों को कई जगह चक्कर काटने पड़ते थे। अब यात्री एक ही खिड़की से बस पास बनवा सकेंगे।
विज्ञापन

विदित रहे कि शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थान खुलने के बाद अब विद्यार्थियों और सामान्य पास बनवाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए विभाग ने अलग बस पास कार्यालय बनाया है। इससे बस पास बनवाने वालों को काफी सुविधा होगी। सामान्य बस पास जो कि एक महीना, तीन महीने व छह महीने तक बनाए जाते हैं। इसके बाद दोबारा से विभाग के कार्यालय में आना होता था। पहले बस पास के लिए क्लर्क के पास आवेदन जमा करवाना होता है। इसके बाद अड्डा इंचार्ज से मुहर और हस्ताक्षर करवाने पड़ते थे। इस पूरी प्रक्रिया के लिए आवेदन कर्ता को इधर-उधर भटकना पड़ता था। लोगों की इस समस्या को देखते हुए विभाग एक ही जगह दोनों कार्यालयों को स्थापित किया है। इसमें अब बस पास के लिए आवेदन कर्ता को सिर्फ एक ही खिड़की जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

हर साल 7-8 हजार यात्रियों के बनाए जाते हैं बस पास-विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डिपो से हर साल 7-8 हजार यात्रियों के बस पास बनाए जाते हैं। इनमें सामान्य बस पास और विद्यार्थियों के बस पास दोनों शामिल हैं। अब विद्यार्थियों के भी छह महीनों के लिए बस पास बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये जरूरी है दस्तावेज
सामान्य बस पास के लिए यात्री को आधार कार्ड की फोटोकॉपी, एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने की जरूरत है। हालांकि विद्यार्थियों के स्कूल और कॉलेज में भी बस पास बनाए जाते हैं।

रोडवेज के बस पास क्लर्क अजय ने बताया कि विभाग के आदेशों के बाद कार्यालय को अड्डा परिसर में स्थापित किया गया है। यात्रियों को अब कर्मशाला की बिल्डिंग में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। अड्डा इंचार्ज रूम के पास ही बस पास कार्यालय बनाया गया है। यहां यात्रियों को एक ही खिड़की से बस पास की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed