{"_id":"625483d7d58d0209af52d216","slug":"now-farmers-and-laborers-will-be-able-to-eat-a-lot-of-food-for-10-rupees-kaithal-news-knl104649427","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त अनाज मंडी में अटल किसान-मजदूर कैंटीन का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त अनाज मंडी में अटल किसान-मजदूर कैंटीन का किया शुभारंभ
विज्ञापन
कैथल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को नई अनाज मंडी में अटल किसान-मजदूर कैंटीन शुरू हो गई। अब किसान और मजदूर यहां 10 रुपये में भरपेट खाना खा सकेंगे। मार्केट कमेटी सचिव सतबीर सिंह ने अटल किसान मजदूर कैंटीन का शुभारंभ दिया है। इस मौके पर राजबीर मलिक, श्याम लाल गर्ग, अश्वनी शोरेवाला, महेंद्र शर्मा व अन्य आढ़ती मौजूद रहे।
एक लाख 51 हजार 337 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद
वहीं डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में विभिन्न एजेंसियों ने रविवार तक एक लाख 51 हजार 337 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। इसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 46 हजार 786 मीट्रिक टन गेहूं , हैफेड ने 62 हजार 665 , भारतीय खाद्य निगम ने 24 हजार 232 मीट्रिक टन और 17654 मीट्रिक टन गेहूं हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन ने खरीदी है। डीसी ने किसानों से आह्वान किया है कि वे गेहूं की फसल को सुखाकर और साफ करके मंडियों में लाएं।