{"_id":"6727fca0c4507eb853090937","slug":"now-eva-floor-mats-will-be-arranged-for-students-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123396-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अब विद्यार्थियोंं के लिए की जाएगी ईवा फ्लोर मैट की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अब विद्यार्थियोंं के लिए की जाएगी ईवा फ्लोर मैट की व्यवस्था
Mon, 04 Nov 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
कलायत। शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियोंं के लिए दरी की बजाए ईवा फ्लोर मैट की व्यवस्था की गई है। एक-एक पीस को आपस मेंं जोडक़र कक्ष का पूर्ण मैट तैयार होगा। इन मैटों पर अंग्रेजी व हिंदी वर्णमाला के अक्षर चस्पा रहेंगे। यह आधुनिक विधि से तैयार किया बिना फिसलन का मैट होता है। इसके साथ ही इसमेंं बाहरी डस्ट को अवशोषित करने की क्षमता होती है।राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली बार इस प्रकार के मैट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
इसके तहत कलायत खंड में पहले चरण मेंं 27 स्कूलों के लिए ये मैट उपलब्ध करवाए गए हैं। एम/एस फ्लोरिड प्रिंट एंड पैक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मैटोंं की सप्लाई भेजी जा रही है। इससे पहले जो दरी या मैट स्कूलों मेंं उपलब्ध करवाए जाते थे उनमें नमी व धूल के कणों की ज्यादा समस्या रहती थी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जरूरत के अनुसार मैट-बैंचों की लगातार अभिभावक और शिक्षक मांग करते रहे हैं। इस विषय को संजीदगी से लेते हुए जिस प्रकार स्कूलों में खास तरह के मैटों की सप्लाई की गई है वह विद्यार्थियों के लिए उपहार साबित होगी। ये मैट न तो पानी में भीग पाएंगे और न ही जमीन की नमी की समस्या होगी। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अधीक्षक कृष्ण कुमार और लिपिक सलीम ने बताया कि खंड में 45 प्राथमिक पाठशालाएं हैं। इनमें से 27 स्कूलों के लिए जो मैट आए हैं शिक्षा अधिकारी की ओर से निर्धारित रूप रेखा अनुसार इन्हें स्कूलों में भेजा जाएगा। शिक्षा विभाग बच्चों की पढ़ाई को लेकर सजग है। निरंतर ऐसी व्यवस्था की जा रही है जिससे बच्चे पढ़ाई के प्रति आकर्षित हों। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंगला ने बताया कि कार्यालय मेंं फिलहाल 27 प्राथमिक पाठशालाओं के लिए मैट की सप्लाई आई है। यह मैट खास विधि से बनाए गए हैं। इसके साथ ही बच्चों को आकर्षित करने वाले हैं। मैटों में अंग्रेजी व हिंदी वर्णमाला के अक्षरों को भी चस्पा किया गया है। इसकी रूप रेखा बनाकर मैटोंं की सप्लाई स्कूलों में की जाएगी।