फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now a youth from Kaithal has been arrested on charges of spying for Pakistan

Kaithal News: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में अब कैथल का युवक गिरफ्तार

Sat, 17 May 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Now a youth from Kaithal has been arrested on charges of spying for Pakistan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने देवेंद्र सिंह नाम के युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में वीरवार देर रात गिरफ्तार किया है। पंजाब सीमा से सटे गुहला-चीका क्षेत्र के मस्तगढ़ गांव निवासी 22 वर्षीय युवक पर आरोप है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारतीय सेना की गतिविधियों की सूचनाएं भेजता था। पुलिस उस पर ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी भेजने के पहलू की भी जांच कर रही है। पुलिस ने उसे शुक्रवार की सुबह अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस ने आरोपी देवेंद्र सिंह को 13 मई को फेसबुक पर हथियारों के साथ डाली गई एक पोस्ट के मामले में हिरासत में लिया था। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली जानकारियां मिलीं। आरोपी ने बताया कि वह नवंबर 2024 में करतापुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब, ननकाना साहिब, लाहौर और पंजा साहिब जैसे धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने गया था। इसी दौरान वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में आया। वह पांच आईएसआई एजेंटों के संपर्क में था।
विज्ञापन


-----



हनी ट्रैप में फंसाया



पुलिस के अनुसार, पाकिस्तान में आईएसआई एजेंसी ने देवेंद्र को वहां की एक युवती के माध्यम से हनी ट्रेप में फंसाया। वह एक सप्ताह तक उस युवती के साथ रहा और यहीं से उसका पाकिस्तान एजेंसी से संपर्क पुख्ता हो गया। भारत लौटने के बाद भी वह लगातार पाकिस्तान एजेंटों के संपर्क में रहा और यहां की कई खुफिया जानकारियां साझा करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------------



कोट...



देवेंद्र सिंह ने करतारपुर साहिब के दर्शन के बहाने पाकिस्तान का दौरा किया था। जहां वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में आया और उसके बाद भारत लौटकर सेना से संबंधित संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान को भेजता रहा। आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।



- आस्था मोदी, एसपी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed