फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now 20 BS-4 buses will be sent from Rohtak

Kaithal News: अब रोहतक से भेजी जाएंगी 20 बीएस-4 बसों की सौगात

Tue, 19 Aug 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 19 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Now 20 BS-4 buses will be sent from Rohtak
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पिछले साल से दिल्ली से सटे एनसीआर जिलो से कैथल में खटारा बसों को बसों को भेजने का सिलसिला 10 माह के बाद भी खत्म नहीं हो रहा है। रेवाडी, झज्जर व पलवल से कैथल में भेजी जर्जर बसों के बाद अब रोहतक से भी बीएस-4 तकनीक की 20 बसों को भेजने की तैयारी है। यह भी जल्द ही डिपो में शामिल होंगी।

पिछले साल ही नवंबर व दिसंबर में ज्यादा प्रदूषण होने के चलते कैथल से बीएस-6 तकनीक की 48 बसों को एनसीआर में आने वाले जिलों में भेजा गया था जबकि इसके बदले में बीएस-3 व 4 तकनीक की बसों को कैथल में भेजा दिया गया। इनमें से ही अधिकतर बसें रूट पर रास्ते में ही खड़ी हो रही है। अब यदि ये बसें बेड़े में शामिल होती तो खटारा बसों की संख्या बढ़कर 92 हो जाएगी।
विज्ञापन


डिपो में परिवहन के बेड़े में सबसे ज्यादा बसों की हालात खराब है, जो अब भी अन्य जिलों से बसों को भेजा रहा है। मार्च व अप्रैल में बीएस-4 तकनीकी की 72 बसें आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से कई बसों को अभी भी कार्यशाला में ठीक होने की बाट जोहती हैं। ऐसे में कैथल के यात्रियों को दूर के सफर में दूसरे अन्य जिलों से होकर गुजरने वाली बसों में सफर करना पड़ता है।

कैथल से चंडीगढ, दिल्ली, जयपुर, कटरा, अमृतसर हरिद्वार व अन्य रुटों पर नई तकनीक की बसों के चलाया जाता है, लेकिन बसों की संख्या कम होने के चलते परिवहन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हाल ही में डिपो में 10 नई एसी बस आई थी जिसके बाद जिले में बसों की कमी होने के चलते कुछ उम्मीद जगी थी, लेकिन फिर बाद में दोबारा फिर खटारा बसों को शामिल किया जा रहा है। इसके बाद इन जिलों से पुराने वाहनों को हटाकर अन्य जिलों में भेजा जाने लगा।

इसी प्रक्रिया के तहत पिछले आठ महीनों में कैथल डिपो में कुल 70 जर्जर बसें शामिल हो चुकी हैं। वहीं, इसके बदले बीएस-6 तकनीक की 48 नई बसें एनसीआर जिलों को भेजी गई हैं। इन बसों के आने से डिपो के बेड़े में संख्या बढ़कर 202 तो हो गई है, लेकिन लगातार खराबी और ब्रेकडाउन की वजह से रूटों पर समस्याएं और ज्यादा बढ़ गई हैं।

ऐसे में बस खराब होने पर यात्रियों को बहुत दिक्कतें होती हैं। ­इन बसों की हालत इतनी खराब है कि इन्हें रूट पर चलाना मुश्किल हो रहा है। कई बसों के शीशे टूटे हुए हैं, सीटें पूरी तरह फटी पड़ी हैं और कुछ सीटों का लोहे का ढांचा तक बाहर निकल आया है। ऐसे में यह बसें यात्रियों के लिए कितनी सुरक्षित और आरामदायक होंगी, यह एक बड़ा सवाल है।

अभी तक रोहतक से बीएस-4 बसें आने को लेकर मुख्यालय से जानकारी मिली है। परंतु अभी तक यह बसें नहीं मिली है। अगले एक से दो दिन में यह आएंगी। इस समय कार्यशाला में 10 से 15 बसें औसतन ठीक होने के लिए खड़ी रहती है। सरकार के आदेशों के तहत पुरानी बसों को चलाया जाता है। -अनिल चोपड़ा, कार्यशाला प्रबंधक, कैथल डिपो


कैथल डिपो में लगातार आ रही जर्जर बसों के कारण यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। सरकार को चाहिए तो यह था कि कैथल में बसों की संख्या बढ़ाने के लिए नई बसें भेजे, लेकिन स्थिति इसे उलट हो चुकी है। सरकार कैथल के साथ एक सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रही है। सरकार से मांग है यात्रियों को रोडवेज कर्मियों की सुरक्षा के लिहाज से भी पुरानी की बजाय नई बसों को शामिल करें।

- संदीप खटकड़, डिपो प्रधान हरियाणा रोडवेज जागृति मंच, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed