फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Notice will be issued for not increasing the number of admissions in government schools

Kaithal News: सरकारी स्कूलों में दाखिला संख्या न बढ़ाने पर जारी किया जाएगा नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Notice will be issued for not increasing the number of admissions in government schools
11 कैथल। जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय। आर्काइव
कैथल। जिले के सरकारी स्कूलों में घटती विद्यार्थियों की संख्या के बारे में शिक्षा विभाग अब गंभीर हो गया है। विभाग ने विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूलों का सर्वे किया है। इनमें कुल 40 स्कूल ऐसे मिले हैं, जिनमें विद्यार्थियों की संख्या काफी कम है। इन स्कूलों में प्राइमरी स्कूलों के साथ-साथ मिडिल व राजकीय उच्च विद्यालय शामिल हैं। इन स्कूलों में संख्या कम होने के कारणों का पता लगाने के लिए विभाग के निदेशक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों व स्कूल मुखियाओं के साथ स्वयं ऑनलाइन बैठक की है।
विज्ञापन

निदेशक ने विभागीय अधिकारियों व स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में बच्चों की संख्या को बढ़ाया जाए। अगर स्कूलों में संख्या नहीं बढ़ी तो स्कूल प्रभारियों को शोकॉज नोटिस जारी किया जाए। कम संख्या वाले इन स्कूलों को विभाग समायोजित करने के साथ-साथ बंद करने का फैसला भी ले सकता है। जिले में कुल 594 सरकारी स्कूल हैं, इनमें से 371 प्राइमरी स्कूल, 73 राजकीय उच्च विद्यालय, 112 आठवीं कक्षा तक व 176 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। इसी प्रकार मटौर व सजूमा में कस्तूरबा गांधी पब्लिक स्कूल, तीन आरोही स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, जिले में 396 निजी स्कूल हैं। पिछले साल जिले के सरकारी स्कूलों में 98 हजार 627 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ था। वहीं, एक लाख 13 हजार 460 विद्यार्थी निजी स्कूलों में दाखिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाॅक्स -
इस साल 15 स्कूलों में बढ़ी विद्यार्थियों की संख्या -

जिला शिक्षा विभाग की तरफ से सतर्क होने के बाद स्कूल मुखियाओं व स्टाफ ने डोर-टू-डोर जाकर करीब 15 स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ा दी है। पहले 40 स्कूल थे, जिनमें कोरम के अनुसार विद्यार्थियों की संख्या कम थी। इनमें 34 प्राइमरी स्कूल, पांच राजकीय उच्च विद्यालय स्कूल व गांव धेरडू का मिडिल स्कूल शामिल है। धेरडू के मिडिल स्कूल में 20 विद्यार्थी ही थे, जो अब बढ़कर 25 तक हो गए हैं। हालांकि नियमों के अनुसार मिडिल स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 50 होनी चाहिए, अब भी यहां 25 बच्चे कम हैं। विभागीय अधिकारियों ने स्टाफ व स्कूल इंचार्ज को निर्देश जारी किए हैं कि बच्चों की संख्या 50 तक की जाए, अगर नहीं हुई तो स्कूल पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है।



बाक्स-
एक सप्ताह बाद होगी रिव्यू बैठक, दिए जाएंगे नोटिस

शिक्षा विभाग कम स्कूल वाले मुखियाओं के साथ एक सप्ताह बाद दोबारा से रिव्यू बैठक करेगा। इसमें कितने बच्चे स्कूल में दाखिल हैं, कितनी संख्या बढ़ी है, इस बारे में चर्चा की जाएगी। अगर संख्या कम मिली तो स्कूल प्रभारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे।




वर्जन
स्कूलों में संख्या कम रही तो देंगे शोकॉज नोटिस : रामदिया

जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया ने बताया कि कम संख्या वाले स्कूलों का सर्वे किया गया था। इसमें से 15 स्कूलों में तो संख्या बढ़ गई है। वहीं, 25 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें संख्या अब भी कम है। इनमें मिडिल व हाई स्कूल भी शामिल हैं। इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाने के लिए बैठक की गई है। अब एक सप्ताह के बाद दोबारा से रिव्यू बैठक होगी। यदि फिर भी संख्या नहीं बढ़ी तो स्कूल मुखियाओं को नोटिस दिया जाएगा। कम संख्या वाले स्कूलों को या तो मर्ज किया जाएगा या फिर बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed