फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Notice to Village Secretary and JE for using machines in excavation of pond

तालाब की खुदाई में मशीनों से काम लेने पर ग्राम सचिव और जेई को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Notice to Village Secretary and JE for using machines in excavation of pond
आदर्श गांव बालू की बिढाण पट्टी में कुम्हार दना तालाब की खुदाई में मशीनी उपकरणों को इस्तेमाल करने पर कलायत बीडीपीओ कुमारी रोजी सिंह ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत राज कनिष्ठ अभियंता और ग्राम सचिव को नोटिस जारी किया गया है। 15 जुलाई को जारी किए गए इस नोटिस का दो दिन की समय अवधि में जवाब देना है। इसमें संबंधित अधिकारियों को तालाब खुदाई में मजदूरों द्वारा किए गए कार्य की पैमाइश सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए एमबी कार्रवाई पूरी करने को कहा गया है। मशीन द्वारा किए गए कार्य को एमबी में इंद्राज न करने को कहा गया है। इस नोटिस की प्रति मनरेगा मेट संजीव कुमार को भी भेजी गई है। संजीव कुमार ने बताया कि करीब 220 मनरेगा मजदूरों द्वारा बिढाण पट्टी में तालाब की खुदाई का कार्य किया जा रहा है। 30 वर्ष पहले ग्रामीणों ने इस तालाब की खुदाई अपने स्तर पर की थी। पुराने तालाब में गाद और दलदल के कारण मानवीय हादसे की संभावना थी। इसके मद्देनजर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर मजदूरों की संभावित हादसे से सुरक्षा के लिए मशीनों को बुलाया था। मशीन के कार्य को पैमाइश में शामिल नहीं किया गया है। पूरा कार्य विभागीय प्रक्रिया अनुसार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीडीपीओ कुमारी रोजी ने बताया कि बालू गांव में तालाब खुदाई कार्य में मशीन इस्तेमाल करने की शिकायत पर जेई और सचिव को नोटिस जारी किया गया है। इसका जवाब उन्हें दो दिन में देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed