फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Notice to Secretary of Cheeka, SDO and JE of Irrigation Department

Kaithal News: चीका के सचिव, सिंचाई विभाग के एसडीओ और जेई को नोटिस

Tue, 10 Jun 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Notice to Secretary of Cheeka, SDO and JE of Irrigation Department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/सीवन। बारिश के मौसम से पूर्व बाढ़ नियंत्रण संबंधी तैयारियों की समीक्षा के तहत उपायुक्त (डीसी) प्रीति ने सोमवार सांय गुहला-चीका व सीवन क्षेत्र की विभिन्न ड्रेनों और नहरों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सफाई कार्य असंतोषजनक पाए जाने पर डीसी ने नगर पालिका चीका के सचिव, सिंचाई विभाग के एसडीओ व जेई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

डीसी ने एसडीएम गुहला को आदेश दिए कि ड्रेनों की सफाई व बाढ़ से राहत के लिए अब तक किए गए कार्यों का बारीकी से निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर ड्रेनों की सफाई पूरी हो।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि सरकार ड्रेनों व नहरों की साफ-सफाई के लिए लगातार निर्देश दे रही हैं। बावजूद इसकेयदि कार्य में लापरवाही बरती जाएगी तो ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां ड्रेनों के किनारों को मजबूत बनाया जाना है, उन्हें मजबूत बनाएं। मनरेगा के तहत श्रमिकों की आवश्यकता है तो सिंचाई विभाग के अधिकारी एसडीएम गुहला व सीईओ जिला परिषद से तालेमल बनाते हुए श्रमिकों संबंधी जरूरतों को पूरा करते हुए काम सुनिश्चित करवाएं। डीसी ने एसडीएम गुहला को निर्देश दिए कि जहां कार्य संतोषजनक नहीं हैं, वहां वे स्वयं निरीक्षण करेंगे। जल्द ही इसकी रिपोर्ट भी दें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कैथल से चीका मार्ग पर सड़क पर झुक गई टहनियों को वन विभाग के अधिकारियों के साथ तालमेल बनाते हुए छंटाई करवाएं।

डीसी प्रीति ने सबसे पहले सरस्वती ड्रेन गांव पोलड़ से निरीक्षण शुरू किया। यहां उन्होंने एक्सईएन सिंचाई विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए। इसके बाद इसी ड्रेन पर उन्होंने गांव रसूलपुर के निकट जाकर गहराई से निरीक्षण किया और काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जलखुंबी को साफ करवाएं। इसके बाद डीसी चीका नगर पालिका क्षेत्र में स्थित ओल्ड घग्गर ड्रेन का निरीक्षण किया। जहां कार्य संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नगर पालिका सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश देते हुए जल्द से जल्द इस ड्रेन की सफाई के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने इसी ड्रेन का करीब पांच किलोमीटर अंदर जाकर निरीक्षण किया। डीसी ने हांसी-बुटाना नहर पर सिंचाई विभाग द्वारा करवाए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही घग्गर नदी के पुल से घग्गर को लेकर आवश्यक जानकारी हासिल की और घग्गर में बाढ़ की स्थिति में उठाए जाने वाले प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी रखें। इसके बाद डीसी ने गांव कांगथली के निकट ककराला अनायत व पपराला ड्रेनों का निरीक्षण किया।






यहां सफाई कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया।

डीसी ने ककराला अनायत ड्रेन का करीब छह किलोमीटर तक निरीक्षण किया। यहां ड्रेन के बीच में पाइप व अवरोधक पड़े होने के कारण उन्होंने सिंचाई विभाग के एसडीओ एवं जेई को कारण बताओ नोटिस जारी कर जल्द से जल्द इन अवरोधकों को हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीसी ने सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए सरस्वती ड्रेन पर ही किए जा रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने सिंचाई विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिए कि सफाई कार्य में सुधार किया जाए। डीसी ने एसडीएम गुहला को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द सभी जगह करवाए जा रहे कार्याें का बारीकि से निरीक्षण कर आवश्यक रिपोर्ट दें, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी बिना किसी अवरोधक के हो सके और जल भराव जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, कार्यकारी अभियंता गुरविंद्र, दिग्विजय, वरूण कंसल के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed