फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Notice to schools for using books of private publishers

Kaithal News: निजी प्रकाशकों की किताबें लगाने पर स्कूलों को नोटिस

Fri, 18 Apr 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 18 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Notice to schools for using books of private publishers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला प्रशासन के आदेशों को न मानने पर शिक्षा विभाग ने जिले के छह स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इन स्कूलों में किताबों की दुकान खोलकर निजी प्रकाशकों की किताबें लगाने का काम करने का आरोप लगाया गया है। अब शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

गौरतलब है कि कि सरकार की तरफ से एनसीईआरटी की किताबें लगाने के बारे में सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद कई स्कूल संचालक निजी प्रशासकों की किताबों की बिक्री को लेकर अभिभावकों पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने बताया कि छह स्कूल संचालकों को निजी प्रकाशकों की किताबें लगवाने के मामले में नोटिस दिया गया है। दो दिनों के भीतर इन्हें जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय नियमों के अनुसार, निजी प्रकाशकों की किताबें लगवाना गलत है। परेशान अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों की ओर से तय दुकानों से ही किताबें खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, जिसके चलते उनको पांच हजार से 10 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। इस संदर्भ में डीसी ने प्रीति ने कहा था कि निजी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं वे अपने स्कूलों में एनसीआरईटी की किताबें ही लगवाएं।


डीसी ने चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि नियमों का उल्लंघन हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई भी निजी स्कूल अभिभावकों को निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए बाध्य न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed