{"_id":"680bf1eb0f8170c5720b936a","slug":"notice-issued-to-illegal-meat-shops-kaithal-news-c-18-1-knl1004-632519-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मीट की अवैध दुकानों को जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मीट की अवैध दुकानों को जारी किए नोटिस
Sat, 26 Apr 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर में खुली मीट की अवैध दुकानों पर नगर परिषद की ओर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नोटिस जारी करते हुए दुकानों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। नगर परिषद के कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि मीट की अवैध दुकानों के संबंध में लगातार शिकायत मिल रही थी। इस पर डीसी प्रीति ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। डीसी के आदेशों की अनुपालना में नगर परिषद ने सीवन गेट स्थित पांच मीट की दुकानों को हरियाणा म्युनिसिपल एक्ट 1973 में दिए गए प्रावधानों अनुसार बंद करने बारे नोटिस जारी किए हैं। जब तक हरियाणा म्युनिसिपल एक्ट 1973 की अनुपालना अनुसार मीट की बिक्री नहीं करेंगे, तब तक दुकान बंद रखेंगे और तीन दिन के अंदर उक्त की पालना करना सुनिश्चित करेंगे। आदेशों की उल्लंघना करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी जींद रोड फ्लाईओवर के नीचे मीट की दुकानों को सील किया गया था। इसके अलावा कई खोखे भी हटाए गए थे। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।