फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Notice issued to contractors on not starting work

कार्य शुरू न करने पर ठेकेदारों का जारी किया जा रहा नोटिस

Tue, 23 Jul 2019 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to contractors on not starting work
कलायत। टेंडर लेकर भी नगर की गलियों में निर्माण कार्य शुरू न करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ नगरपालिका प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। नगर में गलियों का निर्माण करने के लिए वर्क आर्डर जारी किए जाने के पश्चात भी निर्धारित अवधि में कुछ ठेकेदारों द्वारा कार्य शुरू भी नहीं किया गया। ऐसे ठेकेदारों की पहचान कर पालिका प्रशासन उन पर पूरा संज्ञान ले रहा है। मंगलवार को चेयरपर्सन प्रतिनिधि सलिंद्र राणा सहित पार्षद विक्रम राणा, राजीव राजपूत, सतीश धीमान, प्रतिनिधि सोमनाथ राणा व ललित धीमान ने एमई व जेई से जब गलियों के निर्माण हो रही देरी का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि इस मामले में पालिका प्रशासन द्वारा पूरा संज्ञान लिया जा रहा है, ताकि गली निर्माण कार्य शुरू हो सके। नगर अभियंता अशोक कुमार व कनिष्ठ अभियंता मंदीप श्योकंद ने बताया कि नगर में बनाई जाने वाली गलियों की टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात संबंधित ठेकेदार को वर्क आर्डर भी जारी किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि ऐसी भी गलियां है जिनके निर्माण में देरी हो रही है। इन गलियों का जहां सूचीबद्ध किया जा रहा है वहीं संबंधित ठेकेदार को फाइनल नोटिस भी जारी किया जा रहा है। यदि इस नोटिस पर संज्ञान लेते ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो उसका टेंडर रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed