{"_id":"665e5e154fd933873401d057","slug":"notice-given-to-17-people-after-finding-larvae-kaithal-news-c-18-1-knl1004-403579-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लार्वा मिलने पर 17 लोगों को दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लार्वा मिलने पर 17 लोगों को दिए नोटिस
Tue, 04 Jun 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 04 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मलेरिया व डेंगू की बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान जारी है। इस अभियान की कड़ी में विभाग की टीमों ने सोमवार को भी 10 हजार 523 घरों का सर्वे किया।
इस मौके पर विभाग की टीमों ने 17 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस दिया। वहीं, सोमवार को शहर की अमरगढ़ गामड़ी में लोगों को मलेरिया व डेंगू से बचाव की जानकारी दी। विभाग लार्वा मिलने पर अब तक 709 लोगों को नोटिस दे चुका है।
जिले में लोगों को दोनों ही बीमारियों से जागरूक करने के लिए 244 टीमें कार्य कर रही हैं। अभी तक जिले में एक भी डेंगू या मलेरिया पॉजिटिव केस नहीं मिला है। इसके साथ ही पूरे जिले में अब तक तीन लाख 17 हजार 751 घरों का सर्वे किया जा चुका है।
विज्ञापन
उधर, नोडल अधिकारी डाॅ. नीरज मंगला ने कहा कि रोगों से बचाव के लिए आस-पास के क्षेत्र में सफाई रखना बेहद जरूरी है। संवाद