फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Notice for not joining the movement

Kaithal News: आंदोलन में शामिल न होने के लिए नोटिस

Fri, 09 Feb 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 09 Feb 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Notice for not joining the movement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मांगों के संदर्भ मंे फिर से किसान आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। दूसरी ओर किसानों का यह भी कहना है कि सरकार किसान नेताओं के घर आंदोलन में शामिल न होने को लेकर नोटिस भेज रही है। वीरवार को कई किसानों को पुलिस प्रशासन ने आंदोलन में शामिल न होने का नोटिस दिया।

युवा किसान मनजीत करोड़ा ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने उनके घर पर आकर आंदोलन में शामिल न होने का नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगें नहीं पूरी होती वह कितने भी नोटिस आए वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। यह उसके अकेले की लड़ाई नहीं है। पूरा देश का पेज भरने वाले किसानों की लड़ाई है। सभी किसान एकजुटता के साथ आंदोलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन


डीएसपी ने किसानों से की बैठक

डीएसपी अमित कुमार ने तितरम थाने में किसानों के साथ बैठक की। किसानों को दिल्ली कूच न करने को लेकर समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसानों ने शांतिपूर्वक किसान आंदोलन में हिस्सा लेने को कहा। भारतीय किसान यूनियन धन्ना भगत के प्रदेश अध्यक्ष होशियार सिंह गिल ने कहा कि पुलिस प्रशासन से उनको नोटिस देने के लिए पहुंचा था। लेकिन उन्होंने नोटिस लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद डीएसपी अमित कुमार ने तितरम चौकी में किसानों बुलाया। जिसमें नौजवान यूनियन के जिला प्रधान जसविंद्र ढुल, भाकियू धन्ना भगत के प्रदेश उपाध्यक्ष भाना सेगा, जिला प्रधान नरेश चहल, गड्डू प्यौदा, बंसी सेगा, किताब सिहं कुंडू, अमरजीत सरपंच तितरम व अन्य किसान थाने में पहुंचे। इन सभी किसानों की डीएसपी के साथ बैठक हुई। डीएसपी ने किसानों को दिल्ली में शामिल न होने को लेकर समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने आश्वासन दिया कि वह शांतिपूर्वक तरीके से अपनी मांगों के संबंध में जाएंगे। इस अवसर पर थाना प्रबंधक राजेंद्र सिहं सहित 15 किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed