फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   NOTA is no longer small... defeated 22

Kaithal News: नोटा नहीं रहा छोटा... 22 को किया पराजित

Sat, 08 Jun 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 08 Jun 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
NOTA is no longer small... defeated 22
गुरमीत सीड़ा
विज्ञापन

गुहला-चीका। इस बार लोकसभा चुनाव के तहत कुरुक्षेत्र संसदीय सीट पर हुए मतदान में नोटा छोटा नहीं रहा है। गत मंगलवार को कुरुक्षेत्र लोकसभा संसदीय क्षेत्र के आए नतीजों में 32 उम्मीदवारों में से नोटा ने 22 उम्मीदवारों को पटखनी दी है। नोटा ने 80 फीसदी निर्दलीय प्रत्याशियों को धूल चटा दी है।

इनमें पीपल पार्टी ऑफ इंडिया और सोशेलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया पार्टी के उम्मीदवार भी शामिल है। दोनों पार्टियों का कुरुक्षेत्र और कैथल में संगठन है। इसी प्रकार यदि कैथल विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो 25 ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्हें नोटा से कम मत मिले। कुरुक्षेत्र लोकसभा में नोटा को कुल 2439 मतदान मिले, लेकिन पीपल पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी इंद्रजीत कंबोज को मात्र 2107 ही मत मिले।
विज्ञापन


इसी प्रकार सोशेलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया के प्रत्याशी कामरेड ओम प्रकाश शास्त्री को 1807 मत मिले। आजाद उम्मीदवार पंडित अनिल उपाध्याय को 2053 मत मिले। आजाद उम्मीदवार एडवोकेट अश्वनी हतवाल को 2027, सुरेंद्र सिंह को 1599 मत, अमित मलिक को 1506, पूर्व सरपंच पतासो को 1379, डाॅ. महेश चंद गौड़ को 1340, जयप्रकाश शर्मा को 1154, वरुण गुप्ता को 1134 मतदान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार लोकतंत्र लोक राज पार्टी के सतनाम बाजीगर को 1066, समता पार्टी के नरेश कुमार को 1032, भारतीय आशा पार्टी के सतीश ढुल 997, राष्ट्रीय गौरव दल के एडवोकेट प्रदीप सैनी 960, ग्लोबल रिपब्लिक पार्टी के ओम प्रकाश को 678 मत मिले।


आंकड़ों के मुताबिक, इसी प्रकार आजाद उम्मीदवार सेवा सिंह को 718, इंजीनियर विशाल कुमार 715, कामरेड रमेश खटकड़ 717, फूल सिंह 626, सन्नी कश्यप 576, रामदिया को 556, आजाद उम्मीदवार मंगत राम को 509 मत मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed