फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Not everyone at the party is innocent, Jamba's statement goes viral

Kaithal News: पार्टी में सब दूध के धुले नहीं जांबा का बयान हुआ वायरल

Thu, 19 Feb 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Not everyone at the party is innocent, Jamba's statement goes viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। भारतीय जनता पार्टी के पूंडरी से विधायक सतपाल जांबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि हमारी पार्टी में सभी दूध के धुले नहीं हैं। दूसरी पार्टियों से कई बहुत गंदे लोग आ गए हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पूंडरी के एक सार्वजनिक कार्यक्रम का है।

16 फरवरी को विधायक नगरपालिका कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने भ्रष्टाचार को लेकर शिकायतें कीं थी। इसके बाद विधायक ने माइक संभालते हुए तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा था कि संभल जाओ। यह जनता का पैसा है, मैं खाने नहीं दूंगा। मैंने पहले भी कहा है, जो खाएगा वो बचेगा नहीं। उसे छोड़ूंगा नहीं। अगर आप अच्छे काम करोगे तो मैं दिन-रात आपके साथ खड़ा हूं, लेकिन गलत चलोगे तो आप मेरे दुश्मन हो।
विज्ञापन


अपने मतलब के लिए आए हैं

विधायक ने आगे कहा था कि ऐसा नहीं है कि मेरी पार्टी में सब दूध के धुले हैं। ऐसे-ऐसे गंदे लोग आए हुए हैं, दूसरी पार्टी छोड़कर मेरी पार्टी में घुसे हैं। अपने मतलब के लिए आए हैं। अगले पांच साल अपना मतलब निकालेंगे, फिर सिस्टम बदलेगा तो भाग जाएंगे। ये न तेरे हैं, न मेरे, न पार्टी के — ये सिर्फ अपने मतलब के होते हैं। ऐसे लोगों से हमें बचना चाहिए। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चाओं का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के बयान पर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गोस्वामी, वार्ड नंबर एक के पार्षद सतीश हजवाना, मनोनीत पार्षद अमित सैनी व अन्य ने आपत्ति जताई थी। पार्षदों का कहना था कि विधायक बैठक में शामिल होने के लिए दबाव बना रहे थे, जो कुछ जनप्रतिनिधियों को उचित नहीं लगा। उन्होंने कहा कि विधायक को शहर की जनता द्वारा चुने गए पार्षदों के लिए इस प्रकार की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए था।


पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान ः 11 नवंबर 2024 ः सरपंचनी को बुला दो, फीलिंग आएगी, जून 2025: पाखंडी ब्राह्मणों वाला बयान, 25 दिसंबर 2025: भ्रष्ट अफसरों की सूची का दावा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed