फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nominations will be filed in the elections on 21-22

Kaithal News: चुनाव में 21-22 को भरे जाएंगे नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Nominations will be filed in the elections on 21-22
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट हाई स्कूल सोसाइटी के 75 कॉलेजियम के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नए वर्ष में 21 और 22 जनवरी को नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इसके बाद दो फरवरी को मतदान होगा।

अतिरिक्त उपायुक्त एवं जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रशासक दीपक बाबूलाल करवा ने शेड्यूल की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 27 दिसंबर को वोटर लिस्ट को कार्यालय के बाहर नोटिस बोर्ड पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन


आगामी 10 जनवरी से 12 जनवरी तक मतदाता सूची/निर्वाचकगणों में संशोधन के लिए आपत्तियां एवं एतराज प्राप्त किए जाएंगे। 13 जनवरी से 15 जनवरी तक आपत्तियां की जांच व निर्णय लिए जाएंगे। इसके बाद 16 जनवरी को संशोधित मतदाता सूची को नोटिस बोर्ड पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 21 व 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 23 जनवरी को की जाएगी। इसके बाद 24 जनवरी को सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। इसके बाद 25 जनवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। फिर दो फरवरी को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक जाट कॉलेज कैथल में मतदान होगा और उसी दिन शाम को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।


यह सोसाइटी 85 वर्ष पुरानी है। शुरुआत में इसमें चुनाव नहीं होता था और न ही अधिक वोट थे। उस समय महज से 150 से 200 सदस्य ही होते थे। इस दौरान सबसे अधिक लंबे समय तक करीब 40 वर्षों तक बारू राम संस्था के प्रधान बने रहे थे। इस संस्था में रजिस्टर्ड होने के बाद वर्ष 2006 में प्रधान के लिए पहली बार मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed