फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nominations invited for awards

Kaithal News: पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित

Wed, 03 Jul 2024 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Nominations invited for awards
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा सरकार ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सहित प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की सिफारिशों के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। यह जानकारी डीसी प्रशांत पंवार ने दी है।

उन्होंने बताया कि सर्वोच्च नागरिक सम्मान में शुमार इन पुरस्कारों की घोषणा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि पद्म पुरस्कारों के लिए सिफारिशें politicalw.hry@gmail.com या dysecypolitical.cse@hry.gov पर 15 अगस्त, 2024 तक भेजी जानी चाहिए।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि निर्धारित समय-सीमा में केवल ऑनलाइन भेजे गए नामाकनों पर ही विचार किया जाएगा। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त किसी भी नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा। पद्म पुरस्कारों, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं। गणतंत्र दिवस पर इनकी घोषणा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों और योगदान को देखते हुए योग्य व्यक्ति का चुनाव किया जाएगा। ये पुरस्कार जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के आधार पर बिना किसी

भेदभाव के सभी व्यक्तियों के लिए हैं। पुरस्कारों को शासित करने वाले विस्तृत कानून और नियम आधिकारिक वेबसाइट www.padmaawards.gov.in पर देखे जा सकते हैं।








यह ध्यान रखा जाना आवश्यक है कि चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर, सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले कर्मचारियों समेत सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed