{"_id":"607c89c28ebc3e59176b8af2","slug":"nocturnal-curfew-is-not-being-followed-in-kaithal-city-itself-kaithal-news-knl676247109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल शहर में ही नहीं हो रहा रात्रि कर्फ्यू का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल शहर में ही नहीं हो रहा रात्रि कर्फ्यू का पालन
विज्ञापन
Nocturnal curfew is not being followed in Kaithal city itself
- फोटो : Kaithal
जिले में देहात क्षेत्र की बात तो छोड़ा, कैथल शहर में ही रात्रि कर्फ्यू का पालन नहीं हो रहा है। इसका खुलासा रात्रि दस बजे से शुरू होने वाले नाइट कर्फ्यू की जांच के लिए डीसी सुजान सिंह यादव के रविवार रात को दस बजे निकलने पर हुआ। दौरान सेक्टर 19 और 20 की मार्केट में पांच दुकानें खुलीं मिलीं। जिनके चालान के लिए डीसी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ-साथ शहर में विभिन्न चौक-चौराहों पर घूम रहे लोगों को टोका और मास्क न लगा रहे लोगों को काफिले में शामिल पुलिस कर्मचारियों ने खूब फटकार लगाई।
डीसी सुजान सिंह यादव रात्रि पूरे दस बजे अपने आवास से निकले। उनके साथ थाना सिविल लाइन प्रभारी सहित प्रशासन की टीम भी मौजूद थीं। सबसे पहले डीसी सेक्टर 19 की मार्केट में पहुंचे। जहां दो दुकानें खुलीं मिलीं। डीसी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनके नाम आदि नोट करके इनके चालान किए जाएं या फिर उनके खिलाफ कफ्र्यू का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया जाए। यहां मार्केट में जमा हुए आधा दर्जन से अधिक युवक डीसी के काफिले को देखकर भाग खड़े हुए। इसके बाद इसी मार्केट के दूसरी साइड एक दुकान खुली मिली। जिसे पुलिस कर्मचारियों ने बंद करवाया और दुकानदार की फोटो ली।
इसके बाद डीसी ने सेक्टर की सड़कों पर घूम रहे लोगों को रुकवाकर टोका और कहा कि बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें और कर्फ्यू में तो बिल्कुल ही बाहर न निकलें। अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इसके बाद डीसी सेक्टर 20 की मार्केट में पहुंचे। जहां एक बड़ा शोरूम खुला मिला। पुलिस कर्मचारियों ने इसे बंद करवाया। यहां एक गाड़ी में घूम रहे युवकों को रुकवाकर पुलिस कर्मचारियों ने टोका और घर जाने के लिए कहा। इसके बाद जब डीसी का काफिला मार्केट से निकलने लगा तो उसी गाड़ी में सवार चारों युवक फिर वापिस आ गए। इस पर डीसी ने इस गाड़ी के चालान के आदेश दिए। एसएचओ ने तुरंत गाड़ी का फोटो ले लिया और युवकों को जमकर फटकार लगाते हुए घर जाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीसी ने विश्वकर्मा चौक से भगवान परशुराम चौक तक का निरीक्षण किया। जहां चौक पर दो दुकानें खुली मिली। डीसी ने इनके चालान करने के निर्देश दिए। यहां चौक पर तैनात पुलिस कर्मचारी चौक पर नहीं मिले। जिस पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी किए और कहा कि दस बजे के बाद चौक पर खुली दुकानों को बंद करवाया जाए। इसके बाद काफिला बाबा साहब आंबेडकर चौक से होकर प्रताप गेट, चंदाना गेट से होते हुए भगत सिंह चौक, पुराना बिजली घर चौक, अमरगढ़ गामड़ी से होते हुए करनाल रोड बाईपास चौक पर पहुंचा। डीसी आवास के बाहर डीसी सुजान सिंह यादव ने कहा कि निरीक्षण में जो दुकानें खुली मिली हैं, उनके खिलाफ या तो केस दर्ज करवाया जाएगा या फिर चालान किया जाएगा। अब तक लोगों को काफी जागरूक किया जा चुका है। लेकिन जिस तरह से कोरोना महामारी फैल रही है, उसे देखते हुए अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो एरिया कमांडर लगाए गए हैं, उन्हें सोमवार से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही दिन में भी यदि किसी जगह ज्यादा भीड़भाड़ पाई जाती है और कोरोना नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से यही अपील है कि नाइट कर्फ्यू का पालन करें, ताकि कोरोना की चैन को तोड़ा जा सके। सभी कोरोना नियमों का पालन करें। जिले में कोरोना को देखते हुए 1400 बेड की व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त पैरामेडिकल स्टॉफ सहित गुहला के लिए वेंटिलेटर की डिमांड की गई है। डीसी ने स्पष्ट किया कि जिले में ऑक्सीजन का स्टॉक पूरा है।