{"_id":"6328cfe670092928f2420722","slug":"no-salary-scavengers-strike-kaithal-news-knl121716262","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन नहीं, सफाईकर्मियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन नहीं, सफाईकर्मियों की हड़ताल
विज्ञापन
38-राजौंद। धरने पर बैठे डोर टू डोर सफाई कर्मचारी।
- फोटो : Kaithal
राजौंद। नगर पालिका के डोर-टू-डोर सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कार्यालय के द्वार पर हड़ताल कर धरना दिया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान संदीप व कृष्ण कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन के बारे में पहले भी कई बार वे लिखकर दे चुके हैं।
वर्तमान अध्यक्ष बबीता देवी से बात भी की गई थी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि 15 सितंबर तक वेतनमान मिल जाएगा, लेकिन 19 सितंबर तक वेतन नहीं दिया गया। इससे उन्हें अपने बच्चों की दो जून की रोटी के भी लाले पड़े हुए हैं। प्रधान ने कहा कि जब तक उनका दो माह का वेतन व 10 महीने का ईपीएफ नहीं दिया जाता वे हड़ताल जारी रखेंगे। उन्होंने ठेकेदार पर भी आरोप लगाए कि ठेकेदार दो-दो माह तक भी वेतन नहीं देता। इससे उन्हें मजबूरन हर बार हड़ताल पर बैठना पड़ता है।
नगर पालिका सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि एक माह के वेतन के चैक पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। जल्द ही कर्मचारियों के खाते में डाल दिया जाएगा और जो उनका अन्य एक माह का वेतन है वह भी जल्दी ही जारी किया जाएगा।