{"_id":"6b0b1595fdb955ec790ba283","slug":"no-regular-recruitment-in-the-workshop-for-33-years-158-posts-remain-vacant-kaithal-news-c-245-1-kht1017-158544-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 33 साल से वर्कशॉप में नहीं हुई नियमित भर्ती, 158 पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 33 साल से वर्कशॉप में नहीं हुई नियमित भर्ती, 158 पद खाली
विज्ञापन
वर्कशाॅप में खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद
कैथल। हरियाणा रोडवेज के कैथल डिपो की वर्कशॉप में पिछले 33 साल से नियमित भर्ती नहीं हुई है। वर्ष 1993 में मैकेनिकल स्टाफ की आखिरी नियमित भर्ती हुई थी। इसके बाद कर्मचारी सेवानिवृत्त होते गए, लेकिन खाली पदों पर नई नियुक्तियां नहीं हुईं। इसका असर वर्कशॉप के कामकाज पर पड़ रहा है।
यहां 204 स्वीकृत पदों में से 158 खाली हैं और केवल 44 कर्मचारी ही कार्यरत हैं। वर्कशॉप में मैकेनिक के 46 स्वीकृत पदों में से 44 रिक्त हैं। केवल दो मैकेनिक बसों की मरम्मत का काम संभाल रहे हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिशियन के सात और ब्लैकस्मिथ के नौ पद भी खाली पड़े हैं। स्टाफ की कमी के कारण उपलब्ध कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ गया है। एक साथ कई बसें मरम्मत के लिए पहुंचने पर उन्हें ठीक करने में अधिक समय लगता है।
नियमित कर्मचारियों की कमी के चलते वर्कशॉप में आईटीआई प्रशिक्षुओं की मदद ली जा रही है। प्रशिक्षु अनुभवी कर्मचारियों के साथ रहकर तकनीकी काम सीखते हुए सहयोग करते हैं। रोडवेज की वर्कशॉप में बसों के इंजन, गियर बॉक्स, क्लच प्लेट और ब्रेक सहित विभिन्न तकनीकी उपकरणों की मरम्मत की जाती है। बसों में तकनीकी खराबी आने पर उसे दूर करने के साथ नियमित रखरखाव की जिम्मेदारी भी इसी स्टाफ पर होती है। ऐसे में तकनीकी कर्मचारियों की कमी से मरम्मत व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
148 बसों के रखरखाव की जिम्मेदारी
कैथल डिपो में करीब 148 रोडवेज बसें उपलब्ध हैं, जबकि डिपो में 250 बसों की स्वीकृत क्षमता है। इन बसों को सड़कों पर सुचारु रूप से चलाने के लिए समय पर मरम्मत और रखरखाव जरूरी है। इसके लिए पर्याप्त तकनीकी स्टाफ की आवश्यकता है। लंबे समय से भर्ती नहीं होने के कारण वर्कशॉप में कर्मचारियों की कमी बनी हुई है।
मुख्यालय को कर्मचारियों की कमी के बारे में लिखा हुआ है। जल्द नए कर्मचारी मिल जाएंगे। समय पर बसों की मरम्मत करवाई जा रही है। अनिल कुमार, प्रबंधक, वर्कशॉप