फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   no new case of corona found

कोरोना का कोई नया मामला नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
no new case of corona found
वीरवार को जिले में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। एक व्यक्ति ने कोरोना को मात दी है। अब महज 20 एक्टिव केस बचे हैं। जिले में 11 हजार 192 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 828 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 98 हजार 75 में से 2 लाख 87 हजार 77 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला का रिकवरी रेट 96.7 प्रतिशत है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनसुार जिले मेें अभी तक 3 लाख 1 हजार 728 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। वीरवार को 1774 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। स्टॉक में 11190 वैक्सीन उपलब्ध हैं। जिसमें से 7580 कोवि-शील्ड तथा 3610 को वॉक्सीन है।
विज्ञापन

अब लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष वाहन चलाया गया है। जिसे वीरवार को डीसी प्रदीप दहिया ने लघु सचिवालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वाहन के माध्यम से लोगों को कोरोना वैक्सीन की महत्ता के बारे में जानकारी देकर उन्हें कोरोना के टीके लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सरकार द्वारा 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को टीकाकरण करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। कोरोना रोधी टीकाकरण से सभी को सुरक्षा चक्र मिलेगा। टीकाकरण के बाद भी आमजन को मास्क, सैनिटाइज, बार-बार हाथ धोना, साफ-सफाई आदि हिदायतों की पालना करनी होगी। सभी के सांझे प्रयासों से ही हम कोरोना को हरा सकते हैं।
यह विशेष वाहन जिला में लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करेगा। डीसी ने कहा कि फ्री वैक्सीनेशन फॉर ऑल यानि सरकार द्वारा सभी को मुफ्त में कोरोना रोधी टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इसके बारे में जो भी गलत भ्रांतियां थी, वे सब दूर हो चुकी हैं और आमजन आगे आकर टीकाकरण करवा रहा है। जिले में अभी तक लगभग 3 लाख व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि अपने नजदीक लगने वाली विशेष टीकाकरण शिविरों में जाकर कोरोना रोधी टीका जरूर लगवाएं।

इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार, सीटीएम अमित कुमार, सीएमओ शैलेंद्र ममगाईं शैली, डीआईपीआरओ सोनिया, क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो हिसार से दौलत राम, राजबीर सिंह, डॉ. नीरज मंगला, डॉ. प्रदीप नागर, रमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed