{"_id":"643ef1249bd0f6341b001b44","slug":"no-lifting-of-wheat-increased-30-thousand-mt-arrival-kaithal-news-c-18-1-95567-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गेहूं का उठान नहीं, बढ़ी 30 हजार एमटी आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गेहूं का उठान नहीं, बढ़ी 30 हजार एमटी आवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिले में अनाज मंडियों में गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को 30 हजार एमटी आवक बढ़कर चार लाख 82 हजार 650 एमटी पहुंच गई है। इसमें से उठान महज 39 प्रतिशत ही हो पाया है। अब तक एक लाख 86 हजार 415 एमटी गेहूं उठाया जा सकता है।
दो दिन में मौसम खराब होने की आशंका है। किसानों का प्रयास है कि जल्द से जल्द गेहूं की कटाई कर मंडी में पहुंचा दें। इसी कारण कंबाइन के लिए वे किसान मारे-मारे फिर रहे हैं, जिनकी अभी कटाई नहीं हो पाई है। जिनकी कटाई हो जाती है, वे फसल लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं तो मंडियों में आवक बढ़ रही है। जिस गति से आवक बढ़ रही है, उस गति से उठान नहीं हो पा रहा है।
डीएफएससी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार तक जिले की मंडियों में चार लाख 82 हजार एमटी से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से 24 हजार एमटी गेहूं सीधा रेल व सडक़ मार्ग से बाहर भेजा चुका है। शेष को यहीं गोदामों में भंडारित किया जा रहा है। जिले की मंडियों में इस समय दो लाख 96 हजार 235 कट्टे पड़े हुए हंै। जिनका बारिश से पहले उठान नहीं होता है तो यह गेहूं भीग सकता है। डीएफएससी निशांत राठी ने कहा कि उठान का जल्द से जल्द हो, प्रयास किया जा रहा है।