{"_id":"624e038cae69767a9a171b96","slug":"no-leader-will-be-made-to-join-aap-on-the-basis-of-conditions-goyal-kaithal-news-knl1041192144","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी नेता को शर्तों के आधार पर आप में ज्वाइन नहीं करवाया जाएगा-गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी नेता को शर्तों के आधार पर आप में ज्वाइन नहीं करवाया जाएगा-गोयल
विज्ञापन
कैथल। आम आदमी पार्टी के कैथल प्रभारी एवं दिल्ली के रिठाला विधायक महेंद्र गोयल बुधवार को चंडीगढ़ के मुद्दे पर पंजाब की आप सरकार के प्रस्ताव पर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि उनका इस बात पर पूरा स्टैंड है कि हरियाणा और पंजाब को उनके हक मिलेंगे। चंडीगढ़ में वर्षों से जो नियम लागू होते आ रहे थे, उन्हें पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही केंद्र सरकार ने बदल दिया। जो केंद्र सरकार की तानाशाही है। वे बुधवार को पिहोवा चौक पर एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उनके साथ समाजसेवी रामप्रताप गुप्ता भी मौजूद थे।
गोयल ने कहा कि जिस तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला है, उसी तरह हरियाणा में भी बहुमत मिलेगा। हरियाणा में लोगों को आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली व पानी दिया जाएगा। इसके कारण हर रोज अनेक नेता आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं लेकिन किसी भी नेता को उसकी शर्तों पर आप में शामिल नहीं किया जाएगा। पार्टी की नीतियों, अरविंद केजरीवाल की नीतियों को जो मानेगा, वह आप में आ सकता है। साथ ही किसी भी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा। पंजाब के सीएम के पीएम से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि पीएम पूरे देश के नेता हैं। उनसे मिलकर समस्याएं रखकर आप सरकार ने स्वस्थ लोकतंत्र का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि सात अप्रैल को शुभम पैलेस में आम आदमी पार्टी की जनसभा होगी, जिसमें रामप्रताप गुप्ता सहित कई नेता पार्टी में शामिल होंगे। पार्टी के हरियाणा प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता भी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रवीण जैन सहित कई आप कार्यकर्ता मौजूद थे।