{"_id":"679934ccf16d55713208ecdb","slug":"no-chance-of-rain-before-february-kaithal-news-c-18-1-knl1004-569634-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फरवरी से पहले बारिश की संभावना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फरवरी से पहले बारिश की संभावना नहीं
Wed, 29 Jan 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में मौसम बदलने के बाद अब सुबह और शाम के समय तो ठंड सता रही है, परंतु दिन का तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं, सुबह व शाम के समय शीतलहर चलने से लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अभी फरवरी से पहले बारिश की भी कोई संभावना नहीं है।
मंगलवार को भी सुबह के समय ही धूप खिल गई, लेकिन ठंडी हवाएं चलने के कारण शीतलहर ने लोगों को परेशान किया। एक तरफ जहां पिछले कई से कोहरा न छाने से लोगों को राहत मिली है। वहीं, किसानों ने गेहूं की फसल को नुकसान होने का अंदेशा जताया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.1 व न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पिछले दो दिन से न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। उधर, धूप खिलने से दिनभर बाजार में रौनक लगी रही और बुजुर्गों और युवाओं ने पार्कों में बैठकर धूप का लुत्फ उठाया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को मौसम रहने कि संभावना बताई गई। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम में परिवर्तन नहीं हुआ तो फसलों को नुकसान होने कि संभावना हैं। किसानों ने कहा कि दिन प्रतिदिन तापमान जैसे-जैसे बढ़ रहा हैं। फसल को नुकसान हो सकता है। गौरतलब है कि गेहूं की फसल के लिए सामान्यतः चार-छह सिंचाई की आवश्यकता होती है।