{"_id":"dff46acdb03f9d35adb0282f93cfea77","slug":"no-car-registration-in-kaithal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जून से ई-दिशा केंद्र में कारों की रजिस्ट्रेशन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जून से ई-दिशा केंद्र में कारों की रजिस्ट्रेशन ठप
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। नई कार खरीदने वाले लोगों के लिए सरकार का नया फरमान जी का जंजाल बन गया है। नई टैक्स दरें लागू करने के बाद सॉफ्टवेयर के अपडेट न होने के कारण पांच जून से कारों की रजिस्ट्रेशन नहीं हो रही है। नई कार खरीदने वाले लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं।
लघु सचिवालय में आवेदन के लिए आए पवनार स्कूल के प्रिंसिपल जोगेंद्र सिंह ढुल के अलावा राजेंद्र कुमार, संजय, राजू ने बताया कि वे कई दिन से कार रजिस्ट्रेशन के लिए आ रहे हैं। लेकिन ई-दिशा केंद्र में फीस जमा नहीं हो रही है। सरकार ने रजिस्ट्रेशन के लिए जो फीस वृद्धि की है। उसके लिए लोगों को परेशान किया जा रहा है। जब विभाग इसके लिए तैयार ही नहीं था तो सरकार ने ऐलान ही क्यों किया। लोगों ने कहा कि यदि नई दरों पर आरसी नहीं बन रही है तो पुरानी दरों पर रसीद काटकर रजिस्ट्रेशन करवाया जाए।
सॉफ्वेयर में समस्या
ई-दिशा केंद्र में रजिस्ट्रेशन क्लर्क का कहना है कि सॉफ्टवेयर में नई टैक्स दरों के लिए आवश्यक अपग्रेडेशन नहीं हो पाई है। जिस कारण रजिस्ट्रेशन के लिए फीस जमा नहीं हो पा रही है। गत 5 जून से सरकार ने नई टैक्स दरें लागू कर दी हैं। लेकिन सॉफ्टवेयर में इसके लिए प्रावधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
हाथ से काटी जा सकती है रसीद
हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिला चेयरमैन आनंद खुरानियां का कहना है कि यह लोगों को परेशान करने वाली बात है। जब विभाग द्वारा अपग्रेडेशन ही नहीं किया जा रहा है तो पुरानी दरों पर रजिस्ट्रेशन करवाया जाए, ताकि लोगों को चालान न कटवाना पड़े।
एनआईसी में क्लर्क का कहना है कि 5 जून से सरकार द्वारा 6 लाख रुपये तक की कार के लिए टैक्स की दर 3 से बढ़ाकर 5 प्रतिशत एवं 6 लाख से 20 लाख रुपये तक की कार के लिए 5 से बढ़ाकर 8 प्रतिशत कर दी है। जिसके लिए सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं हुआ है। लेकिन हाथ से रजिस्ट्रेशन के लिए फीस की रसीद काट कर दी जा सकती है।
कोट
यह ट्रांसपोर्ट कमिश्नर स्तर की समस्या है। इसके लिए विभाग को भी अवगत करवाया गया है। जैसे ही विभागी आदेश आएंगे, उसी अनुसार इसे शुरू कर दिया जाएगा। यह सही है कि लोगों को सॉफ्टवेयर के अपडेट न होने के कारण परेशानी है। लेकिन इसके लिए हाथ से रसीद नहीं काट सकते हैं। कंप्यूटर में फीड होने के बाद ही वाहन का नंबर अपडेट होता है।
आरके सिंह, एसडीएम।