फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   No boundary wall has been built yet around the pond in Saran where three innocent children drowned to death.

Kaithal News: सारण में जिस तालाब में डूबने से हुई 3 मासूम बच्चों की मौत, उस पर अब तक नहीं बनी चाहरदीवारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
No boundary wall has been built yet around the pond in Saran where three innocent children drowned to death.
बगैर चारदीवारी के मौजूद गांव का तालाब। संवाद
कसान। गांव सारण में तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत के मामले को अब तक लगभग सात महीने का समय हो चुका है मगर उस तालाब की अब तक चाहरदीवारी नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन

इस घटना में गांव के ही नमन (9), वंश (8) और अक्षय (7) की तालाब में डूबने की वजह से मौत हो गई थी। तीनों मासूम बच्चे रिश्ते में चचेरे भाई थे। तीनों बच्चों की मौत के बाद गांव सारण में मातम छा गया था। घटना के बाद से लगातार ग्रामीणों की ओर से इस तालाब की चाहरदीवारी बनवाने की मांग की जा रही थी, जो आज तक अधूरी है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुभाष ने बताया कि इस घटना ने पूरे ही गांव को झकझोर कर रख दिया था। ग्राम पंचायत अपने स्तर पर चाहरदीवारी निकालने के लिए सक्षम नहीं है, इसलिए ग्रामीणों ने तब कैथल जिला प्रशासन से तालाब की स्थिति ठीक करने की गुहार लगाई थी। लेकिन आज तक इसमें कुछ नहीं हुआ। ऐसे में छोटे बच्चों का हमेशा इसके अंदर गिरने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की सरपंच सुदेश कुमारी का कहना है कि उनकी ग्राम पंचायत कई बार कैथल जिला प्रशासन को तालाब की चाहरदीवारी निकालने के लिए लिख चुकी है। इसके अलावा उन्होंने पंचकूला के अंदर हरियाणा पौंड अथॉरिटी में जाकर भी इसकी मांग की थी लेकिन उनका जवाब था कि इसके लिए उनके पास पर्याप्त फंड नहीं है। जो भी फंड था, वह पुराने प्रोजेक्ट के अंदर लगा रखा है। नए प्रोजेक्ट पर जब काम शुरू होगा, तब इस पौंड को भी उसमें शामिल कर लिया जाएगा। ग्राम पंचायत सारण के पास अभी पर्याप्त फंड नहीं है, जिस वजह से चाहरदीवारी नहीं निकाली गई है।

बगैर चारदीवारी के मौजूद गांव का तालाब। संवाद

बगैर चारदीवारी के मौजूद गांव का तालाब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed