{"_id":"64710dec2a12e868e6007736","slug":"nishan-yatra-taken-out-from-bhavani-temple-kaithal-news-c-18-1-132816-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भवानी मंदिर से निकाली निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भवानी मंदिर से निकाली निशान यात्रा
Sat, 27 May 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 27 May 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। श्री खाटू श्याम परिवार की ओर से शनिवार रात्रि में श्री श्याम जागरण करवाया। इस उपलक्ष्य में भवानी मंदिर से खाटू श्याम मंदिर तक निशान यात्रा निकाली। इसे विधायक ईश्वर सिंह ने रवाना किया।
इस मौके पर विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि भारतीय परंपरा में कोई भी कार्य भगवान की अराधना से शुरू किया जाता है। भारत की भूमि पर ऋषि-मुनियों ने तप किया है और हमें वैदिक परंपरा दी है। वर्तमान समय में श्री श्याम प्रभु की महिमा का बखान प्रदेश में ही नहीं देश और विदेश में भारतीय कर रहे हैं।
श्री खाटू श्याम परिवार की ओर से जागरण व धार्मिक आयोजन करवाना सराहनीय है, जिससे भक्तों को भगवान की आराधना करने का मौका मिला है। उन्हें शीश नवाने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दौरान जयकारे भी लगाए गए।
विज्ञापन
इस मौके पर रविंद्र बंसल, राजेश भारद्वाज, डॉ. विनोद गुप्ता, डॉ. सतीश मित्तल, विजय चौपड़ा, राकेश गोयल, हैप्पी बंसल मौजूद रहे।