फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nishan Yatra came out in Poondri amid the cheers of Khatu Shyam

पूंडरी में खाटू श्याम के जयकारे के बीच निकली निशान यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
Nishan Yatra came out in Poondri amid the cheers of Khatu Shyam
पूंडरी। सेठ झंडामल धर्मशाला पूंडरी से खाटू श्याम की विशाल निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी डॉ. सुभाष बंसल व श्रवण सिंगला ने किया। निशान यात्रा में भक्ति धुनों पर श्याम प्रेमी महिलाएं व पुरुष थिरकते रहे तो वहीं खाटू श्याम के जयकारे से पूरा नगर गूंजता रहा। सेठ झंडामल धर्मशाला से निकली निशान यात्रा कस्बेे के मुख्य बाजार, अनाज मंडी व गुरु ब्रह्मानंद चौक से होते हुए रजनी रॉयल पैलेस पर संपन्न हुई। यहां श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम के दर्शन कर पूजा पाठ किया और सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर आशीष प्राप्त किया। निशान यात्रा के आयोजक श्री श्याम मित्र मंडल फतेहपुर-पूंडरी परिवार के सदस्य व भक्त रहे। श्याम प्रेमी आपस में फूलों व गुलाल के साथ होली भी खेलते रहे। श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि 11 मार्च को पूंडरी के रजनी रॉयल गार्डन में द्वितीय विशाल श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव आयोजित होगा। इसमें प्रदेशभर से श्याम प्रेमी पहुंचेंगे। संकीर्तन में शुभम व रूपम कलकत्ता, मीनू शर्मा वृंदावन व दर्पण शर्मा बाबा श्याम के मधुर भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed