फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ninth accused scrap dealer arrested for looting factories by taking hostages

Kaithal News: फैक्ट्रियों में बंधक बनाकर लूटपाट में नौवां आरोपी कबाड़ी गिरफ्तार

Mon, 29 Jan 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 29 Jan 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Ninth accused scrap dealer arrested for looting factories by taking hostages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। फैक्ट्रियों में बंधक बनाकर लूटपाट और डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने के बाद अब सीआईए-वन पुलिस ने आरोपी कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने मामले में आठ आरोपियों को काबू किया था, जिनसे पूछताछ के बाद अब नौवें आरोपी कबाड़ी को धरा गया है। आरोपी की पहचान जिला जींद गांव धमतान साहिब निवासी गुरमीत के रूप में हुई।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, फैक्ट्रियों में लूटपाट करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जो जींद के ही रहने वाले थे। आरोपियों के कब्जे से दो गाड़ी और वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए थे। आरोपी पहले फैक्ट्रियों में जाकर रेकी करते थे और बाद में पूर्ण जानकारी हासिल करके वहां लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

धरे गए आरोपी सुरेंद्र, विकास व गौरव का न्यायालय से पांच दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि शेष सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने गुरमीत कबाड़ी को काबू किया है, जो चोरी का सामान खरीदता था। आरोपी के कब्जे से सात किलो तांबा तार बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed