{"_id":"65e38e2aba62ebdb9c084e14","slug":"nine-thousand-students-took-the-examination-at-65-centers-in-the-district-kaithal-news-c-245-1-kht1002-112188-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिले में 65 केंद्रों पर नौ हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिले में 65 केंद्रों पर नौ हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
Sun, 03 Mar 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा विद्यालय बोर्ड की शनिवार को कक्षा 10वीं की हिंदी की परीक्षा हुई। इस दौरान विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर आधा घंटा पहले ही पहुंच गए। जिले में बनाए करीब 65 परीक्षा केंद्रों पर लगभग नौ हजार परीक्षार्थियों ने ये परीक्षा दी। इस बार हरियाणा बोर्ड की ओर से न तो फ्लाइंग स्क्वायड बनाई गई है और न ही किसी पुलिस कर्मी की परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी लगाई गई है। इस बार पूरा रिकॉर्ड हरियाणा बोर्ड देख रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि पेपर में सभी सवाल व प्रश्न उनके पाठ्यक्रम से ही आ रहे है।
बोर्ड की हिदायतों के अनुसार परीक्षाएं आयोजित हुई। शांति प्रिय तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। इस बार एक ही सत्र में दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही है। अब तक परीक्षा के दौरान कोई भी यूएमसी का केस सामने नहीं आया।
-डाॅ. सुभाष चंद्र वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी कैथल।