फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nine nominations for bar elections

Kaithal News: बार चुनाव के लिए नौ नामांकन

Sun, 03 Dec 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 Dec 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Nine nominations for bar elections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया के तहत 15 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को नौ उम्मीदवारों ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन दाखिल किए।

अंतिम दिन बीत जाने के बाद सह सचिव पर कोई नामांकन न आने पर सुमन ठाकुर का विजेता बनना तय हो गया है। यह घोषणा चार दिसंबर को नाम वापस लेने के दिन होगी।

चुनाव अधिकारी अधिवक्ता रमेश सरदाना, उपचुनाव अधिकारी अधिवक्ता पुरुषोत्तम दास शर्मा, विजय कुमार शर्मा, बलवान सिंह जौहर और सचिन सिंघल ने बताया कि शनिवार को प्रधान पद के लिए बलजिंदर सिंह मलिक, जितेंद्र कुमार शर्मा, मनीष राठी और रणबीर सिंह राणा ने पर्चे दाखिल किए हैं।
विज्ञापन


उप प्रधान पद के लिए सुभाष चंद मैहला और विनय गर्ग ने नामांकन भरे हैं। इसी प्रकार सचिव पद के लिए मनदीप चहल ने नामांकन दाखिल किया। इस पद पर शुक्रवार को गौरव वधवा ने नामांकन भरा था। कोषाध्यक्ष पद के लिए आज इंद्रजीत माटा और संजीव कुमार सैनी ने नामांकन पत्र भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जितेंद्र शर्मा वर्ष 2010 में बार एसोसिएशन के सचिव रह चुके हैं। उन्होंने पिछले साल भी प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ा था पर प्रतिद्वंद्वी वेद प्रकाश ढुल से हार गए थे। मनीष राठी 2020 में एसोसिएशन के सचिव रह चुके हैं। रणवीर सिंह राणा भी 2006 में बार एसोसिएशन के उप प्रधान रह चुके हैं। सुभाष चंद मैहला और विनय गर्ग पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।


मनदीप चहल ने 2022 में सचिव पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन वे जीत नहीं पाए थे। संजीव कुमार सैनी ने 2021 में इसी पद पर जीत हासिल की थी।
कल हो सकेंगे नाम वापस



उन्होंने बताया कि चार दिसंबर को 10 से 11 बजे के बीच नामांकन पत्रों की जांच और छंटनी होगी। इसी दिन 11 बजे से लेकर 3 बजे के बीच नाम वापस लिए जा सकेंगे तथा 15 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वोट डालने का समय सुबह 9 से लेकर 4 बजे तक रहेगा। मतदान के बाद इसी दिन मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed