फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nine lakhs cheated in the name of sending to Australia

Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगे नौ लाख

Tue, 10 Sep 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Sep 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Nine lakhs cheated in the name of sending to Australia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर चार आरोपियों ने नौ लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव रामथली निवासी लवप्रीत सिंह ने गुहला थाना में शिकायत दी कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने गांव के ही संदीप सिंह व उसकी पत्नी मनप्रीत कौर से बातचीत की। जून 2022 में संदीप सिंह व उसकी पत्नी मनप्रीत कौर उसे पास आए और उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कहने लगे। आरोपियों ने उसकी बातचीत गांव टीक निवासी गुरप्रीत कौर व रोहिणी दिल्ली निवासी जगप्रीत सिंह ने करवाई।

आरोपियों ने उसे 20 लाख रुपये में विदेश भेजने की बात कहकर अलग-अलग समय में नौ लाख रुपये ले लिए और उसे ऑस्ट्रेलिया का वीजा व टिकट दे दी। उसने वीजा व टिकट की जांच करवाई तो पता चला कि वे फर्जी हैं। उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो पहले वे टाल-मटौल करते रहे। बाद में रुपये देने से मना कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed