फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   nine died from corona, 275 effected

जिले में कोराना से नौ की मौत, 275 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
nine died from corona, 275 effected
जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 275 केस सामने आए। वहीं 9 लोगों की सांसों की डोर थम गई। डीसी ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अभी बेहद अलर्ट रहते हुए कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बनाए गए नियमों का पालना करें
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह यादव ने बताया कि शनिवार को कोरोना के 275 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 169 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को जिले में कोरोना से 9 व्यक्तियों की मृत्यु हुई, जिनमें 2 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 60 वर्षीय गांधी नगर कैथल की महिला, 55 वर्षीय गांव बदराणा की महिला, 67 वर्षीय सजूमा की महिला, 65 वर्षीय कौलेखां का पुरुष, 57 वर्षीय सीवन गेट कैथल की महिला, 50 वर्षी सिसमोर की महिला, 47 वर्षीय कैथल की महिला जिनका इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन

इसी प्रकार 66 वर्षीय राधा स्वामी कॉलोनी कैथल की महिला, जिसका इलाज शाह अस्पताल में चल रहा था तथा 70 वर्षीय कलायत निवासी पुरुष जिनका इलाज सिंगला अस्पताल हिसार में चल रहा था, शामिल हैं। वहीं शनिवार को 153 कोरोना मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। जिले में 8 हजार 787 कोरोना के मरीजों में से 7 हजार 626 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 992 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 11 हजार 901 में से 2 लाख 1 हजार 757 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 793 मरीज होम आइसोलेशन में है। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे 7 हजार 462 व्यक्तियों में से 6 हजार 669 ठीक हो चुके हैं। जिले में अभी तक 1 लाख 19 हजार 793 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 1 हजार 915 व्यक्तियों को पहली डोज और 17 हजार 878 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 9 हजार 572 व्यक्ति शामिल हैं। शनिवार को कुल 2085 व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया, जिनमें 47 हेल्थ केयर वर्कर, 30 फ्रंट लाईन वर्कर्स, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 1319 व्यक्ति तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 689 व्यक्ति शामिल हैं। अब स्टॉक के तौर पर 6 हजार 530 वैक्सीन उपलब्ध है, जिसमें से 4570 कोविशील्ड और 1960 को वैक्सीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed