फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nine dengue patients found including eight year old child

आठ साल के बच्चे समेत डेंगू के नौ मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Nine dengue patients found including eight year old child
Nine dengue patients found including eight year old child - फोटो : Kaithal
जिले में डेंगू संक्रमण लगातार पांव पसार रहा है। हर दिन मरीज सामने आ रहे हैं। मंगलवार को भी जिले में डेंगू से पीड़ित 9 नए मरीज पाए गए। इनमें से ज्यादातर कैथल शहर में ही विभिन्न स्थानों पर मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को 24 वर्षीय युवती अर्जुन नगर में, 44 वर्षीय महिला व 45 वर्षीय पुरुष प्रोफेसर कॉलोनी में, 19 वर्षीय युवक अंबाला रोड पर, 45 वर्षीय महिला जींद रोड पर, 27 वर्षीय युवती गांव दयोरा में, 48 वर्षीय व्यक्ति चिरंजीव कॉलोनी में और 35 वर्षीय व्यक्ति एवं 8 साल का बच्चा कैथल में विभिन्न स्थानों पर डेंगू से पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन

जिले में अब तक मिले डेंगू की मरीजों की संख्या बढ़कर अब 179 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को बुखार से पीड़ित 67 व्यक्तियों की डेंगू से संबंधित जांच की गई। नए मिले 9 मरीजों में से 3 को अस्पताल में दाखिल किया गया है और 6 का इलाज अस्पताल के बाहर जारी है।
विज्ञापन

इस बार जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा भी बीते वर्षों की अपेक्षा तेजी से बढ़ रहा है। बीते वर्ष 26 अक्तूबर तक जिले में 114 मरीज डेंगू से पीड़ित पाए गए थे, लेकिन इस बार संख्या 179 है। ऐसे में लोगों को बीमारी के बारे में सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने जिलावासियों को बीमारी से बचाव रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डेंगू काफी समय से जमा साफ पानी में पनपने वाले मच्छरों से फैलता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए नागरिक अपने आसपास ज्यादा समय तक पानी जमा न होने दें। सफाई का विशेष ध्यान रखें। बीमारी को फैलने से रोकने में विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed