फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nine children won medals in Thang-Ta

थांग-ता में नौ बच्चों ने जीते पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Nine children won medals in Thang-Ta
28-ढांड। सरपंच कृष श्योकंद विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए। - फोटो : Kaithal
ढांड। राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट (थांग-ता) जूनियर प्रतियोगिता रविवार को कैथल में आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में गांव जाजनपुर के एक बच्चे ने गोल्ड और आठ बच्चों ने सिल्वर पदक हासिल किया। स्पर्धा मेें अव्वल आने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ये जानकारी राजकीय उच्च विद्यालय जाजनपुर की पीटीआई सीमा पांचाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि (मार्शल आर्ट) थांग-ता प्रतियोगिता जिला स्तर पर रविवार को आयोजित की गई थी। जिसमें राजकीय उच्च विद्यालय जाजनपुर के 9 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें अंतिम ने 25 किलोग्राम में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा 8 बच्चों ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसमें हरसीत ने 44 किलो भार में रजत, निकिता ने 40 किलो भार में रजत, कशिश ने 40 किलो भार में रजत ,एकता ने 36 किलो भार में रजत ,खुशी ने 41 किलो भार में रजत, हिमांशी ने 45 किलो भार में रजत, साक्षी ने 48 किलो भार में रजत व काजल ने 40 किलो भार में रजत पदक प्राप्त किया। निवर्तमान सरपंच कृष श्योकंद जाजनपुर ने प्रत्येक बच्चे को 501 रुपये के हार व कोच योगिता को स्मृति चिह्न देकर व फूल मालाओं से सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति के कारण खिलाड़ी बड़े-बड़े मुकाम हासिल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खिलाड़ियों के लिए अनेक नीति बनाई हुई है जिसका हरियाणा के खिलाड़ी फायदा उठा रहे हैं। खेलों के कारण है हरियाणा के युवा आज बड़े-बड़े पदों पर आसीन हैं। इसका फायदा हमारे गांव के बच्चों को भी उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से खिलाडिय़ों ने अपने खेल पर ध्यान देकर कड़ी मेहनत के साथ गोल्ड व सिल्वर पदक प्राप्त किया है वह उनकी मेहनत का फल मिला है। मुख्याध्यापक मनोज कुमार ने कहा कि हम आशा करते हैं कि बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन कर गोल्ड पदक प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर मुख्याध्यापक मनोज कुमार, हरिकेश, जसबीर सिंह, संजय गहलोत, नरेश कुमार, कांता, पीटीआई योगिता, सीमा पांचाल, अंजू रानी, शिल्पी, तेजवीर श्योकंद, जिया लाल, राम स्वरुप के अलावा सभी स्टाफ सदस्य, विजेता बच्चों के अभिभावक व गांव के गणमान्य लोग व युवा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed