फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nine buses for Haridwar, fare Rs 325-340

Kaithal News: हरिद्वार के लिए नौ बसें, किराया 325-340 रुपये

Sat, 12 Jul 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 12 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Nine buses for Haridwar, fare Rs 325-340
विक्रम सिंह
विज्ञापन

कैथल। भगवान शंकर का प्रिय माह सावन शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसी के साथ हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी तेजी आई है। कांवड़ यात्रा की शुरुआत को देखते हुए परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

बसों में भीड़ कम करने के लिए कैथल से हरिद्वार के लिए हर दिन 9 बसें चलेंगी, जो सुबह 5:40 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक विभिन्न समय पर रवाना होंगी।

ये बसें पहले से ही संचालन में हैं, लेकिन सावन में संभावित भीड़ को देखते हुए विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। वाया ढांड जाने वाली बस का किराया 325 रुपये और वाया पिहोवा बस का किराया 340 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन


हर साल सावन माह में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हजारों शिवभक्त हरिद्वार जाकर गंगाजल लाते हैं। अधिकतर भक्त बस से हरिद्वार जाते हैं और कांवड़ लेकर पैदल लौटते हैं। इस बार भी पहले ही दिन से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हो गया और जिलेभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं।सावन के आरंभ के साथ ही शहर के बाजारों में भी कांवड़ यात्रा को लेकर रौनक बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन






बस अड्डा बाजार, कैंप बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों में कांवड़ सामग्री की दुकानों की सजावट और चहल-पहल दिखाई देने लगी है।

हरिद्वार और देहरादून के लिए बसों की समय-सारणी
समय
डिपो / मार्ग

5:40 सुबह
हरिद्वार (उत्तराखंड रोडवेज)

5:50 सुबह
हरियाणा रोडवेज

7:40 सुबह
हरियाणा रोडवेज (हल्द्वानी, वाया पिहोवा)

9:40 सुबह
हरियाणा रोडवेज (वाया पिहोवा)

10:40 सुबह
हरियाणा रोडवेज (वाया पिहोवा)

11:40 सुबह
हरियाणा रोडवेज (वाया पिहोवा)

1:30 दोपहर
देहरादून (कुरुक्षेत्र डिपो, वाया पिहोवा)

2:00 दोपहर
हरियाणा रोडवेज (वाया ढांड)

3:00 दोपहर
हरियाणा रोडवेज (वाया ढांड)

हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों को बसों की सुविधा को लेकर परेशान नहीं होने दिया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है। कोशिश है कि हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

- निरंजन सिंह, बस अड्डा प्रभारी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed