फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   NIILM's VC gets deletion certificate

Kaithal News: एनआईआईएलएम के वीसी को मिली डीलिट की उपाधि

Fri, 22 Dec 2023 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
NIILM's VC gets deletion certificate
कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. शमीम अहमद को यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के विश्वविद्यालय ऑफ मार्लिन से डॉ. ऑफ लेटर्सडीलिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। ये डिग्री उन्हें ‘थ्यूरी ऑफ मैनेजमेंट पर शोध करने पर प्रदान की गई है। प्रो. डॉ. शमीम अहमद को ये सम्मान 11वीं यूरोपीय इंटरनेशनल एजुकेशन कॉन्फ्रेंस में दिया गया। इस अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. शमीम अहमद ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर यूरोपीय काउंसिल फॉर हायर एजुकेशन एंड एक्रेडिटेशन, यूनाइटेड किंगडम ने डॉ. शमीम अहमद को हायर एजुकेशन में रिसर्च के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के चेयरमैन संदीप चहल, रजिस्ट्रार डॉ. राजीव दहिया, डायरेक्टर डॉ. बलराज ढांडा ने कहा कि एक साथ दो उपलब्धि मिलने से जहां डॉ. शमीम अहमद का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूंजा है, वहीं एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय का भी भारत में ही नहीं विश्वस्तर पर कद बढ़ा है। डॉ. शमीम अहमद को यह उपाधि पब्लिक रिलेशन विश्वविद्यालय ऑफ कैलिफोर्निया के डीन प्रो. डॉ. रघुनाथ प्राक्कल, मिनिस्ट्री ऑफ प्लानटेशन श्रीलंका सरकार के चेयरमैन डॉ. कृष्णनथा पथिराजा, योगा विभाग फ्लोरिडा अमेरिका के डायरेक्टर डॉ. सुरेश के नारपाई, सेंटर फॉर रिसर्च एक्रीडिशन कमीशन मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया से डॉ. आर. शिवारमन व डॉ. ए डी कुमार, डॉ. पवन ने प्रदान की। विदित रहे कि डॉ. शमीम अहमद को इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग यूएसए की सदस्यता मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed